Gopal Shetty is always ready to serve the public

eचर्चा में 28 मई को लाइव सेशन के माध्यम से लोकसभा सांसद गोपाल शेट्टी नवभारत के फेसबुक पेज पर उपस्थित रहने वाले है।

Loading

नागपुर. देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच भारत सरकार ने वायरस से बचने के लिए देश में लॉकडाउन लागू कर दिया है।इस लॉकडाउन के कारण कई गरीब मज़दूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नागपुर में नवभारत ने अपने पाठकों के लिए एक eचर्चा सत्र शुरू किया है। इस चर्चा सत्र में नवभारत अलग अलग क्षेत्र के लोगो से लाइव सेशन के माध्यम से बातचीत कर रहा है। इसी  eचर्चा में 28 मई को लाइव सेशन के माध्यम से लोकसभा सांसद गोपाल शेट्टी नवभारत के फेसबुक पेज पर उपस्थित रहने वाले है।

गोपाल चिन्नया शेट्टी का जन्म 31 जनवरी 1954 को महाराष्ट्र के मुंबई स्थित कांदिवली में हुआ है। गोपाल शेट्टी गरीब परिवार से थे इसलिये वह अपनी पढाई पूरी नही कर पाए। लेकिन, वह देश के विकास से जुड़े बन रही योजनाओं के लिए हमेशा काम करने की कोशिश करते है। गोपाल शेट्टी एक सक्रिय भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह मुंबई उत्तर से संसद के सदस्य हैं। पहले, वह बोरीवली विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा (एमएलए) के सदस्य थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने मंडल सचिव से लेकर मुंबई भाजपा के अध्यक्ष तक विभिन्न पदों पर रहकर बीजेपी की सेवा की है।

गोपाल शेट्टी ने अपनी मेहनत से राजनीति में अपनी एक अलग जगह बनाई है। गोपाल शेट्टी एक गरीब परिवार से होने के बावजूद कॉरपोरेटर का चुनाव जीत कर अपनी समाज सेवा शुरू की।गोपाल शेट्टी ने अपने मेहनत और ज़ोरदार जन-समर्थन के दम पर मुंबई नॉर्थ के सांसद बने।

गोपाल शेट्टी बीजेपी की तरफ से साल 2014 के लोकसभा चुनावों में मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार संजय निरूपम को मात दी थी। गोपाल शेट्टी को 6,64,004 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस उम्मीदवार संजय निरूपम को 2,17,422 वोट मिले थे। इसके बाद साल 2019 में हुई चुनाव में एक बार फिर गोपाल शेट्टी ने जीत हासिल की। गोपाल शेट्टी ने मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को हराया।