Meet Balasaheb Thorat at 5 pm today in Navbharat e-discussion

Loading

नागपुर. नवभारत e-चर्चा में आज दोपहर 3 बजे आपके समक्ष प्रस्तुत होंगे श्री बालासाहेब भाऊसाहेब थोरात और वे वर्त्तमान कोरोना के परिदृश्य में राजनीति और शासन में आने वाले समस्याओं और बदलाव पर अपने विचार रखेंगे। वे नवभारत फेसबुक पेज  (https://www.facebook.com/enavabharat) पर भी हमारे साथ रूबरू रहेंगे। आइये थोडा जानते हैं श्री थोरात के बारे में।

बालासाहेब  भाऊसाहेब थोरात  वर्तमान में 2019 की राजनीतिक उथल-पुथल के बाद, कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना द्वारा महा विकास अगाड़ी में  उद्धव ठाकरे और उक्त्त तीनों दलों के अन्य नेताओं के साथ राजस्व मंत्री के रूप में सम्म्हिलित हैं। बालासाहेब का राजनीतिक जीवन संगमनेर से शुरू होता है जहाँ से वे  विधानसभा सीट से लड़े और शकुंतला खंडेराव होरात पर 10,159 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 8 विधानसभा चुनाव भी जीते एवं सबसे बड़ी बात कि कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में वे किसी भी चुनाव में कभी नहीं हारे।वे पहले विलासराव देशमुख की सरकार में कृषि राज्य मंत्री थे। बाद में 2004 में उन्हें एनसीपी के अनिल देशमुख के साथ कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। वह महाराष्ट्र के उन चंद नेताओं में से एक थे जिन्होंने 15 साल के कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में मंत्री के रूप में काम किया। उन्होंने पृथ्वीराज चव्हाण के मंत्रिमंडल में कृषि, जल संरक्षण, रोजगार गारंटी योजना और स्कूल शिक्षा के अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्य किया। वह महाराष्ट्र के सहकारी आंदोलन में एक प्रसिद्ध और अग्रणी चेहरा हैं। उन्होंने कृषि मंत्रीऔर राजस्व मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। 

हालाँकि वे हमेशा से  खुद को जमीन से जोड़े रखते है और अति विनम्र, लो-प्रोफाइल जीवन और राजनीति में अपनी स्वच्छ छवि के कारण श्री थोरात आज महाराष्ट्र कि अग्रिम पंक्ति के नेताओं में से एक  के तौर पर जाने जाते हैं। ऐसे ही महान छवि और विनम्रता के धनि श्री बालासाहेब थोरात नवभारत e-चर्चा के पटल और नवभारत फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/enavabharat) पर शनिवार 30 मई को दोपहर 3 बजे हमारे साथ रूबरू होंगे। तो जरुर आईयेगा और भूलियेगा नहीं नवभारत e-चर्चा -हमारी चर्चा हम सबके लिए।