Meet Bharat Katyayan and Vinay Verma at 4 pm today at the Navbharat Vibes program

Loading

नागपुर. देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लागू हो गया है। ऐसे में  नवभारत के तरफ से नवभारत Vibes ‘सीरिज़ ऑफ़ वेबिनार्स’का सेशन शुरू किया गया है। इस वेबिनार में आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान (युवा प्रभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत कात्यायन और उपाध्यक्ष विनय वर्मा मौजूद रहने वाले है। यह दोनों कोरोना के मद्देनजर आने वाली कठनाइयों पर हमसे चर्चा करने वाले है। इसके साथ ही आज, हमारे यह दोनों अतिथि हमारे नवभारत के फेसबुक पेज( https://www.facebook.com/enavabharat) पर लाइव आने वाले है।तो आइये जानते है आज के हमारे दोनों मुख्य अतिथि भरत कात्यायन और विनय वर्मा के बारे में।

भरत कात्यायन प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान (युवा प्रभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उन्होंने राजनीति अपने राजनीतिक करियर में बेहतरीन काम किए है। उन्होंने प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत कई गरीब लोगो की मदद की है। भरत कात्यायन युवा सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय राजनीति के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है,। उन्होंने कम उम्र में राजनीति में कदम रखा है। तब से आज तक वह जनता की मदद करने के लिए के लिए हमेशा तत्पर रहते है। वही, भरत कात्यायन के इस पुनीत कार्य में विनय वर्मा भी उनकी सहायता करते हुए जनता की सेवा कर रहे है। श्री विनय वर्मा जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान (युवा प्रभाग) के उपाध्यक्ष पद पर आसीन हैं। वे भी अपने स्तर पर जनसेवा और जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक लेकर जाने के लिए प्रयत्नशील हैं।  

तो आज शाम 4 बजे नवभारत Vibes’सीरीज ऑफ़ वेबिनार्स’ कार्यक्रम में मिलिए, भरत कात्यायन और विनय वर्मा से इसके साथ ही वे हमारे नवभारत के फेसबुक पेज( https://www.facebook.com/enavabharat) पर भी हमसे रूबरू होंगे।