Meet Dr. Mrinalini Fadnavis this evening at Navbharat Vibes

Loading

नागपुर. नवभारत Vibes (Series of Webinars) में आज दिनांक 1 जुलाई शाम 6 बजे मिलिए पुण्यशलोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. मृणालिनी फडणवीस से। वे हमारे फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/enavabharat) पर भी हमारे साथ नज़र आयेंगी. आइए जानते हैं हमारे अतिथि के बारे में।

डॉ. मृणालिनी शिक्षा के शेत्र में एक बहुत ही पहुंचा हुआ नाम है और शिक्षण जगत में उनका नाम बहुत ही आदरभाव के साथ लिया जाता है। डॉ. मृणालिनी फडणवीस ने डॉ हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी से अपनी डॉक्ट्रेट की अपधि और इकोनोमेट्रिक्स और इकोनॉमिक्स में M.A की उपाधि पूर्ण की है। उनके पास शिक्षा, रिसर्च और एडमिनिस्ट्रेशन में अदभुत दक्षता प्राप्त है। अब अगर हम पुण्यशलोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय की बात करें तो इसकी स्थापना 1 अगस्त 2004 को हुई थी। यह विश्वविद्यालय अब विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र है। इस केंद्र में पी.जी. अध्ययन में तीन स्नातकोत्तर विज्ञान विभाग और 7 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हैं। इस विश्वविद्यालय में आज तक़रीबन 60,000 से अधिक छात्र अपना भविष्य संवार रहे हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय ख्याति के इंजीनियरिंग, कृषि, वास्तुकला, चिकित्सा और पारंपरिक संस्थानों की अच्छी संख्या शहर में और इस विश्वविद्यालय के आसपास स्थित है। 

तो फिर नवभारत Vibes में आज शाम 6 बजे पुण्यशलोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. मृणालिनी फडणवीस हमारे साथ अपना अमूल्य समय और विचार हमारे समक्ष रखेंगी। वे हमारे फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/enavabharat) पर भी हमारे साथ उपस्तिथ होंगी।