नवभारत ‘Vibes सीरीज ऑफ़ वेबिनार्स’ में आज शाम 5 बजे मिलिए डॉ. एल.आर.यादव से

Loading

नागपुर. नवभारत  ‘Vibes सीरीज ऑफ़ वेबिनार्स’ में आज शाम मिलिए डॉ. एल.आर. यादव से। वे हमारे साथ 1 जून 2020 अर्थात आज शाम 5:00 बजे वैश्विक महामारी के दौरान ‘विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों पर पड़ने वाले प्रभाव’ के बारें में चर्चा करेंगे। वर्तमान कोरोना के परिदृश्य के साथ वे हमारे फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/enavabharat) पर भी हमसे मुखातिब होंगे।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से काफी जनहानि हो रही हैं। इस जानलेवा वायरस का प्रसार को रोकने के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ हैं। इसके पश्चात आर्थिक नुकसान के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बुरा असर पड़ा हैं। कोरोना वायरस के खतरे के कारण लॉकडाउन से स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप हो गया है। इस कार्यक्रम में डॉ. एल.आर. यादव विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों पर कोरोना संक्रमण के प्रभाव पर विस्तार से बात करेंगे। वे बताएंगे कि किस प्रकार स्कूली बच्चों, अध्यापकों और परिवारों को कोरोना काल के काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन्ही समस्याओं को लेकर नवभारत ने ‘Vibes सीरीज ऑफ़ वेबिनार्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया  हैं। 

डॉ. एल.आर. यादव, अलार्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपने अपने जीवन में शैक्षिक संस्थानों के लिए बहुत से महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। अलार्ड शैक्षणिक प्रौद्योगिकी संस्थान समूह की शुरुवात 2001 में की गई थी। ALARD यह वाक्य Aattitude, Leadership, Alertness, Readiness और Dedication जैसे शब्दो को जोड़ कर बनाया गया है

2009 में एलार्ड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट की स्थापना Alard Charitable Trust के तहत पुणे में स्थापित किया गया। इसका सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से संबद्ध है और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित है। तकनीकी शिक्षा निदेशक (डीटीई), महाराष्ट्र द्वारा Alard संस्थान को मान्यता प्राप्त है।

डॉ. एल.आर.यादव, आज शाम 5 बजे हमारे साथ  नवभारत के ‘Vibes सीरीज ऑफ़ वेबिनार्स’ पटल और फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/enavabharat) पर हमसे रूबरू होंगे। आज शाम 5 बजे आप सब पाठकों का इन्तेजार रहेगा।