Mr. Rohit Pawar will meet you in Navbharat Young Turk

Loading

नागपुर. महाराष्ट्र की राजनीति में हमेशा ही नए चेहरों का आगमन होता है लेकिन जनता के बीच पैठ ज़माने के मौका बिरलों को ही मिलता है। फिर अगर यह चेहरा किसी बड़ी राजनीतिक परिवार का हिस्सा हो तो शायद उसे जनता के बीच अपनी जगह बनाने में बहुत परिश्रम लगती  है। लेकिन कार्य कुशलता और सेवा भाव ही राजनीतिक जीवन के दो अमूल्य पहलु हैं और हमारे नवभारत Young Turk में आने वाले मेहमान कुछ ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी हैं। तो आईये जानते है रोहित राजेंद्र पवार के बारे में।

रोहित पवार वर्तमान में कर्जत-जामखेड़ निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में बारामती तालुका, पुणे में शिरसुफल से जिला परिषद का चुनाव लड़ा और जीत कर अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया।वे सितंबर 2018 से इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA)के अध्यक्ष भी हैं।आप लोगों को यह भी बता दें कि रोहित भारत के प्रमुख राजनेता और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री- शरद पवार के पोते भी हैं।

यूँ तो रोहित पवार का राजनीतिक जीवन 2017 से ही शुरू हो गया था। लेकिन 2019 एक तरह से उनका का वर्ष था। वे 2019 के आम चुनावों के दौरान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP)के स्टार प्रचारक थे। फिर अक्टूबर 2019 में उन्होंने महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के दौरान कर्जत-जामखेड़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और और 135824 वोटों के साथ चुनाव जीतने के बाद पवार परिवार की तीसरी पीढ़ी के राजनीतिक अगुआ के तौर पर पहचान बनायी।

अगर रोहित पवार के पारिवारिक जीवन की बात करें तो उनका जन्म 29 सितंबर 1985 को महाराष्ट्र के बारामती में श्री राजेंद्र पवार और श्रीमती सुनंदा पवार के घर हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा विद्या प्रतिष्ठान, बारामती से पूरी की है। उन्होंने वर्ष 2007 में मुंबई विश्वविद्यालय से ‘बैचलर ऑफ़ मैनेजमेंट’ की पढ़ाई पूरी की है। उनका विवाह श्रीमती कुंती मगर पवार से हुआ है और वे दो सुन्दर बच्चों के पिता भी हैं।

श्री रोहित पवार हमारे साथ 22 मई को शाम 5 बजे  नवभारत YoungTurk के पटल और फेसबुक पेज ( https://www.facebook.com/enavabharat)  पर हमसे मुखातिब होंगे। तो भूलियेगा नहीं और ज़रूर आइयेगा हमसे और श्री रोहित पवार जी से मिलने, आपका इन्तेजार रहेगा।