Kartik Sarve Murder, Gopal Nagar
मृतक कार्तिक सार्वे (24)

नागपुर शहर के गोपाल नगर में एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। मृतक का नाम कार्तिक सार्वे (23) हैं। यह हत्या प्रेम संबंध के चलते हुई हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्तिक का आरोपी के बहन के साथ प्रेम संबंध था।

Loading

नागपुर. नागपुर शहर के गोपाल नगर में एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। मृतक का नाम कार्तिक सार्वे (23) हैं। यह हत्या प्रेम संबंध के चलते हुई हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्तिक का आरोपी के बहन के साथ प्रेम संबंध था। जिसके चलते आरोपी ने कार्तिक को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों में जयताला निवासी अमोल और उसके साथी का नाम सामने आ रहा है। दोनों फरार हैं।

कार्तिक पहले जयताला परिसर में ही रहता था। इस दौरान उसके परिसर में रहने वाली युवती के साथ प्रेम संबंध बन गए। युवती के भाई अमोल को दोनों के प्रेम संबंधों का पता चला और विवाद शुरू हो गया। इस बीच कार्तिक ने अपना घर बदल लिया और गोपालनगर में किराये के मकान में रहने लगा। वह केबल आपरेटर हेमंत झोड़ापे के यहां टेक्निशियन का काम करता था।

रोज की तरह गुरुवार की सुबह 11 बजे कार्तिक ने कार्यालय खोला। इसके बाद काणे नामक व्यक्ति के कार्यालय में गया। दोपहर 2:00 बजे के करीब कार्तिक अपनी बाइक क्र. एम.एच.31-ई.डब्लू.0174 पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अमोल अपने साथी के साथ उसका पीछा करते हुए आया तीसरा बस टॉप तक आया और उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमला इतना ज़ोरदार किया था कि कार्तिक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर जा गिरा। अमोल ने बिना समय गवाएं अपनी बाइक से उतरकर कार्तिक के सिर पर आठ से दस बार लोहे की रॉड से वार किया और अपने साथी के साथ घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ। 

इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रताप नगर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और कार्तिक को पास के अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया और जांच में जुट गई।