arvind sawant

Loading

नागपुर. आज नवभारत e-चर्चा में हमारे साथ शिवसेना पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता अरविन्द सावंत जुड़े। उन्होंने कोविड-19 के पश्चात प्रशासनिक चुनौतियों को लेकर अपने विचार प्रकट किए। साथ ही भविष्य में राजनीतिक दृश्य पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कोरोना वायरस और उससे हो रही परेशानियों को लेकर कहा कि COVID-19 एक अदृश्य शत्रु है और ऐसे में उससे लड़ाई करना बहुत कठिन चुनौती हैं। साथ ही मुंबई और महाराष्ट्र में फैले इसके प्रकोप ने सबको भयभीत कर दिया है। इसके बाद भी राज्य सरकार इस पर काबू पाने में काफी हद तक सफल रही हैं।

उन्होंने बताया की उनके क्षेत्र दक्षिण मुंबई में किस तरह कोरोना से लड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। डॉक्टरों की व्यवस्था की गई। निजी अस्पतालों से भी डॉक्टर्स को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि दो तरह से काम किए जा रहे है। पहला सरकारी तरीके से दूसरा सामाजिक कार्य की मदद से। उन्होंने बताया की सरकार तो महानगर पालिका की मदद से अपना काम करवा ही रही है इसके अलावा सेना के सैनिक सामाजिक कार्य कर लोगों की मदद कर रहे है यही कारण है की मुंबई की इतनी ख़राब परिस्थिति होने के बाद भी इसे काबू में किया जा सका।

उन्होंने बताया की ज्यादा भीड़ वाले इलाकों में सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा हैं। साथ ही सभी अस्पतालों में PPE किट भी प्रदान की जा रही हैं। इसी तरह लॉकडाउन में भी कुछ रियायते दी गई हैं जिसके अंतर्गत वैकल्पिक दिनों में दुकानों ओ खोला जाएगा जैसे महामारी को रोका जा सके और लोग सुरक्षित रहे। उन्होंने प्रवासी मज़दूरों को लेकर कहा कि वह जरुर लौटेंगे और उनके लिए मुंबई के दरवाज़े हमेशा ही खुले है। तब तक राज्य के उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो नौकरी की तलाश में है। 

अरविंद गणपत सावंत शिवसेना 2019 में भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री और साथ ही 2014 से लोकसभा के सदस्य थे। 11 नवंबर 2019 को, सावंत ने मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्यभार, भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष के कारण छोड़ दिया। सावंत ने राजनीति की तरफ रुख करते हुए बताया कि भाजपा के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे। लेकिन भाजपा ने उन संबंधो का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना में को कुर्सी का मोह था लेकिन भाजपा शिवसेना का पूरा फायेदा उठा कर आगे बढ़ते चली गई। इसलिए अंत में दोनों पार्टियों को अलग होना पड़ा। अरविंद सावंत को विस्तार से सुनने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो देख सकते हैं।