नवभारत Vibes में आज शाम 6 बजे मिलिए ‘प्रवीण त्यागी’ से …

Loading

नागपुर. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन जारी हैं। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लास, लायब्ररी बंद है, जिससे छात्रों का काफी नुकसान हो रहा है। इस नुकसान को कम करने के लिए कई निजी इंस्टिट्यूट ने ऑनलाइन शिक्षा का विकल्प अपनाया है। साथ ही सरकार द्वारा भी ऑनलाइन शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। 

इसी बीच नवभारत ने अपने पाठकों के लिए नवभारत Vibes (Series of Webinars) कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को कई महान हस्तियों द्वारा विभिन्न विषयों पर जानकरी देने की पहल की जा रही है। इस बार प्रवीण त्यागी प्रबंध निदेशक, ( Pace -IIT & Medical CEO& Founder, Edulsfun Technologies ) नवभारत वाइब्स में ‘कोविड-19 का शिक्षा क्षेत्र पर प्रभाव’ इस विषय पर चर्चा करने 24 जून को शाम 6 बजे नवभारत फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/enavabharat) पर मौजूद होंगे। तो आइए जानते है विस्तार से प्रवीण त्यागी के बारे में…. 

प्रवीण त्यागी ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। विद्यार्थियों के लिए उन्होंने शिक्षा को सरल रूप में प्रस्तुत किया है। वे चाहते हैं कि गांव से लेकर देश के कोने तक हर एक बच्चे को शिक्षा का अधिकार प्राप्त हो। साथ ही शिक्षा की पृष्ट्रभूमि पर प्रवीण त्यागी ने पेस-आईआईटी, चिकित्सा, आईआईटी बॉम्बे, सीबीएसई और शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने अपने जीवन के 20 वर्षो के कार्य में शिक्षा के स्तंभ को और अधिक मजबूती दी है। प्रवीण त्यागी ने STEP(स्टूडेंट टैलेंट एनहांसमेंट प्रोग्राम) ऐप विकसित किया है, जो एड-टेक उत्पाद को सरलता से सीखने में मदद करता है। शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक गुणवंता के लिए उनके कार्य की सराहना की जाती है। प्रवीण त्यागी की जीवनी पर ‘My Life, My Rules’ पुस्तक लिखा गया है।