Arrested
File Photo

Loading

पाचोरा. ज़िले में प्रतिबंधित गोवंश तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार तड़के पाचोरा पुलिस ने गोवंश तस्करी का पर्दाफाश किया। नगरदेवला मार्ग से मवेशी को कत्ल करने औरंगाबाद लाया जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने नगरदेवला के पास गायों को ले जा रहे एक वाहन को पकड़ लिया है और वाहन से चार गायों को मुक्त कराया है।चालक के खिलाफ पाचोरा मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरदेवला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शेंदुर्णी से नगरदेवला मार्ग से वाहन द्वारा औरंगाबाद गैरकानूनी तरीके से कत्ल के इरादे से गायों की तस्करी की जा रही है।

नगरदेवला के पास बिछाया जाल

तड़के साढे़ चार बजे पुलिस ने नगरदेवला के समीप चुंचाले ग्राम के पास जाल बिछाया और वाहन (क्रं. एम.एच. 20 ए. टी. 7898) को रोक कर जांच-पड़ताल की गई, जिसमें प्रतिबंधित मवेशियों को पुलिस ने जब्त किया। तस्करी के आरोप में वाहन चालक शेख इसाक नबी  शेख युसुफ और कुरेशी जावेद शेंदुर्णी तहसील जामनेर  को गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई को इन्स्पेक्टर किसनराव नजन पाटिल उप निरीक्षक दत्तात्रय नलावडे के निर्देशन में अंजाम दिया है। जांच कांन्स्टेबल ज्ञानेश्वर पाटिल कर रहे हैं।