दिंडोरी. दिंडोरी स्थित कादवा नगर निवासी 32 वर्षीय महिला के शरीर पर डीजल छिड़कते हुए जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। दिंडोरी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दिंडोरी के कादवा नगर परिसर निवासी महिला सुबह के दौरान काम पर जा रही थी।
इस दौरान महिला को रास्ते में रोक कर प्रकाश जयसिंग जाधव ने उसे पीटा और उसके शरीर पर डीजल छिड़कते हुए जिंदा जलाने का प्रयास किया। महिला बड़ी मुश्किल से जाधव को धक्का देकर खुद को बचाते हुए भागी। जाधव ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की अधिक जांच पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार बोरसे कर रहे हैं।