Tourist places still 'locked', tourists being returned

    Loading

    नाशिक. पुलिस ने अब जिले के बांध क्षेत्र (Dam Area) में आने वाले पर्यटकों (Tourists) के खिलाफ सीधी कार्रवाई शुरू कर दी है और अब तक 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया जा चुका है। यह जानकारी पुलिस उपनिरीक्षक (Police Sub-Inspector) एन.एन. पाटिल (N.N. Patil) ने दी। कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंध (Restrictions) के बावजूद नाशिक (Nashik) और नाशिक के बाहर से बड़ी संख्या में नागरिक बांधों के साथ-साथ विभिन्न किलों के दर्शन करने आ रहे हैं।
     
    पुलिस की बार-बार अनुरोध और अपील के बावजूद, शनिवार और रविवार को इन पर्यटकों की भीड बड़ी संख्या में बढ़ रही है और अब पुलिस ने सीधी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उपनिरीक्षक एन.एन. पाटिल ने कहा कि अब तक 100 से अधिक पर्यटकों को पकडा जा चुका है और अति उत्साही पर्यटकों पर जुर्माना लगाया गया है।ग्रूप में आए युवाओं को पकड़  कर पुलिस थाना भेजा जा रहा है जबकि जो लोग अपने परिवार के साथ हैं उन्हें पुलिस उनके अनुरोध पर वापस भेज रही है। 
     

    इन जग्हों पर पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है

    नाशिक जिले के वालदेवी, भावली, गंगापूर , वैतरणा, इन जग्हों पर पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है। नागरिक पुलिस के साथ सहकार्य करें और महामारी के प्रकोप से खुद को और अपने परिवार को बचाऐ एैसी अपील पुलिस उपनिरीक्षक एन.एन. पाटील ने नागरिकों से की है।