Curfew-breaks-antigen-test-Kovid-center-turns-out-to-be-positive-penalty-if-not-know-where-the-unique-campaign-is-going

    Loading

    मनमाड़. मनमाड़ शहर (Manmad City) परिसर में कोरोना (Corona) विकराल रूप लेता जा रहा है। आए दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने के साथ-साथ कई लोगों की कोरोना ने जान भी ली है। इसके बावजूद लोग सरकार द्वारा लागू किए गए नियमों का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। रात में लगाए गए कर्फ्यू को तोड़कर बड़ी संख्या में युवक सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ मनमाड़ शहर पुलिस (Manmad City Police) , नगरपालिका प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग द्वारा एक अलग तरकीब अपनाई जा रही है।

    रात आठ बजे के बाद जो कोई सड़क पर नजर आता है पुलिस उसे पकड़कर उसकी ऑन-द-स्पॉट मुफ्त में एंटीजन टेस्ट करने लगी है, अगर पॉजिटिव आई तो उसे सीधे कोविड सेंटर में भेजा जाता है। अगर रिपोर्ट निगेटिव आई तो कर्फ्यू तोड़ने के कारण उसके  खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना (Fine) वसूला जा रहा है। इस अनोखी मुहिम की शुरआत बीती रात स्टेशन रोड से की गयी है। पहले दिन करीब 50 लोगों को पकड़कर उनकी एंटीजन टेस्ट (Antigen Test) किया गया। इसमें से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। पुलिस, नगरपालिका प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग द्वारा शुरू की गयी इस मुहिम का आम लोगों ने स्वागत किया है।

    अभी तक 1 हजार 940 लोगों को कोरोना

    कोरोना की दूसरी लहर ने समूचे देश को हिला कर रख दिया है। मनमाड़ शहर भी इस लहर का सामना कर रहा है। यहां अभी तक 1 हजार 940 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। उसमें से 1 हजार 734 लोगों ने कोरोना को पराजित किया है। वहीं कोरोना के कारण कई लोगों की जान भी गयी है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कुछ सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसी के तहत रात आठ बजे के बाद शहर में कर्फ्यू लगाया गया है, लेकिन लोग इतने लापरवाह हो गए हैं कि वह कर्फ्यू को भी नहीं मान रहे हैं। रोजाना रात आठ बजे के बाद भी बड़े पैमाने पर लोग सड़कों पर घूमते-फिरते नजर आते हैं।

    मुहिम का आम लोगों ने किया स्वागत

    पुलिस ने बिना वजह सड़क पर घूमने वाले इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूल करना शुरू किया था, लेकिन इसके बावजूद लोगों पर कोई खास असर नहीं होता देख आखिर सहायक पुलिस निरीक्षक प्रल्हाद गीते, नगरपालिका के मुख्यधिकारी विजयकुमार मुंढे ने एक तरकीब अपनाई। रात आठ बजे के बाद ये अधिकारी अपनी टीम के साथ एक एंबुलेंस लेकर निकलते हैं और शहर के किसी भी चौराहे पर जाकर खड़े हो जाते हैं। वहां से गुजरने वाले व्यक्ति को पकड़कर उसकी मुफ्त में ऑन-द-स्पॉट एंटीजन टेस्ट करायी जाती है। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे सीधे कोविड सेंटर में भेजा जाता है। अगर रिपोर्ट निगेटिव आई तो कर्फ्यू तोड़ने के कारण उसके व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उससे जुर्माना वसूला जा रहा है। पहले दिन करीब 50 लोगों को पकड़कर उनकी एंटीजन टेस्ट की गयी। पुलिस, नपा प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग द्वारा शुरू की गयी इस मुहिम का आम लोगों ने स्वागत किया है।