देवलाली-दानापुर किसान पार्सल एक्सप्रेस रवाना

Loading

भुसावल. वीडियो लिंक के माध्यम से कृषि मंत्री ने शुक्रवार को देवलाली-दानापुर किसान पार्सल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की. इस मौके पर कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के हाथों वीडियो लिंक के माध्यम से देवलाली और दानापुर के बीच पहली किसान रेल का उद्घाटन किया गया. 

सुरेश अंगड़ी रेल राज्य मंत्री, दानवे, राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, देवेंद्र फडणवीस, नेता विपक्ष, छगन भुजबल मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण, महाराष्ट्र की उपस्थिति में वीडियो लिंक के माध्यम से उद्घाटन हुआ. 

उद्घाटन समारोह में इनकी रही उपस्थिति

इस मौके पर सांसद सदस्य हेमंत गोडसे, डॉ.भारती पवार और  सरोज अहिरे ने भी वीडियो लिंक के माध्यम से समारोह को अनुग्रहित किया. मध्य रेल विभाग के महाप्रबंधक  संजीव मित्तल, भुसावल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  विवेक कुमार गुप्ता,  देवलाली स्टेशन पर  अप्पर मंडल रेल प्रबंधक  मनोज सिन्हा भी उपस्थित थे.  वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  युवराज पाटिल, वरिष्ठ मंडल परिचालन  प्रबंधक  आर. के. शर्मा और सभी  शाखा के अधिकारी  (वीडियो लिंक के माध्यम से)  उपस्थित रहे.