Ventilator

    Loading

    नाशिक. हर व्यक्ति की जिन्दगी को प्रभावित करने वाले कोविड के संक्रमण (Covid Infections) की दूसरी लहर (Second Wave) ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया है। अब तक लाखों नागरिक संक्रमित हो चुके हैं और यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इस भयानक महामारी के खिलाफ पूरे धैर्य और साहस के साथ लड़ रहे चिकित्सा क्षेत्र का बल बढ़ाने के लिए एपिरॉक माइनिंग इंडिया लिमिटेड (Epirock Mining India Limited) ने नाशिक जिला सरकारी अस्पताल (Nashik District Government Hospital) को 5 वेंटिलेटर (Ventilator) वितरित किए।

    सरकार द्वारा संचालित नाशिक जिला सरकारी अस्पताल को नाशिक की चिकित्सा सुविधाओं में सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां कोविड-19 के साथ अन्य सभी बीमारियों का निःशुल्क इलाज किया जाता है। एपिरॉक द्वारा दिए गए वेंटिलेटर से गंभीर, जीवन रक्षक इलाज और देखभाल की आवश्यकता वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इन वेंटिलेटर के साथ कंपनी ने सर्जिकल मास्क्स भी दिए हैं जिससे समाजसेवा के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे अस्पताल कर्मचारियों को मदद मिलेगी। 

    अब हम और अधिक मरीजों की जान बचा पाएंगे

    सिविल सर्जन और नाशिक सिविल अस्पताल के अधिकारी डॉ. अशोक थोरात ने इस समन्वय में काफी मदद की। उन्होंने बताया कि एपिरॉक से हमारे अस्पताल को मिली इस सहायता के लिए हम उनके आभारी हैं। अब हम और अधिक मरीजों की जान बचा पाएंगे और वर्तमान चुनौतीपूर्ण दौर में हमें जितनी अधिक मदद मिलेगी वो हमारे मरीजों के लिए लाभकारी साबित होगी।

     समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है एपिरॉक कंपनी

    एपिरॉक माइनिंग इंडिया की नाशिक विनिर्माण सुविधा के जनरल मैनेजर अरविन्द पाटिल ने कहा कि एपिरॉक कंपनी लोगों और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है। शिक्षा, पीने के लिए शुद्ध पानी, हरित सौर ऊर्जा जैसी सुविधाएं समाज को देने के लिए हमारी टीम लगातार मदद करती रहती है। महामारी जैसे चुनौतीपूर्ण दौर में एपिरॉक ने चिकित्सा सेवाओं की अहमियत और उनकी जरूरतों को समझा और गंभीर चिकित्सा सेवाओं के लिए आवश्यक साधनों को मुहैया कराकर अपना योगदान दिया है। कोविड के खिलाफ फ्रंटलाइन पर दिनरात मेहनत कर रहे हमारे चिकित्सा कर्मचारियों के लिए हमारे मन में कृतज्ञता और सम्मान है। हम आशा करते हैं कि, हमारी यह छोटी सी मदद फ्रंटलाइन योद्धाओं को महामारी के खिलाफ जंग में बल प्रदान करेगी।