नाशिक महानगर पालिका में ड्रेस कोड लागू

  • जींस, टी-शर्ट, स्लीपर्स पर लगा प्रतिबंध

Loading

नाशिक. राज्य सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों और अधिकारियों पर एक नया ड्रेस कोड (Dress code) लागू करने के बाद, यह निर्णय अब नाशिक मनपा (Nashik Municipal Corporation) में भी लागू किया गया है। मनपा के 5500 अधिकारियों और कर्मचारियों को मनपा में टी-शर्ट, जींस पैंट और चप्पल पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सप्ताह में एक बार खादी के कपड़े पहनने की सलाह

यही नहीं, सप्ताह में एक बार खादी के कपड़े पहनने चाहिए, ऐसे आदेश आयुक्त कैलास जाधव ने दिए हैं। इसलिए, इस से मनपा के कर्मचारियों के काम में सुधार ना भी हुआ तो कम से कम उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा, जिससे नाशिक के लोगों को कुछ राहत मिलेगी। राज्य सरकार के कर्मचारियों की शिकायतें थीं कि कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी  अजीबोगरीब पहनावे में आते हैं। जिससे काम भी प्रभावित हो रहा था।

इसलिए हाल ही में राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों पर एक नया ड्रेस कोड लागू करने का फैसला किया था, ताकि प्रशासन एक कॉर्पोरेट कंपनी की तरह हो और आम जनता को पता होना चाहिए कि कर्मचारी कौन है।  सरकार के आदेश के अनुसार, अब मनपा आयुक्त जाधव ने नियमित और अनुबंध कर्मचारियों के लिए एक ड्रेस कोड लागू किया है। जिसके अनुसार सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी की तरह से कपड़े पहनने होंगे। पोशाक साफ-सुथरी रखनी होगी। 

महिला कर्मचारियों को साड़ी सलवार-कुर्ता अनिवार्य

महिला कर्मचारियों को साड़ी सलवार-कुर्ता, पैंट और उस पर कुर्ता या शर्ट पहनना होगा, यदि आवश्यक हो तो दुपट्टा आदि, पुरुष को शर्ट पैंट, पतलून पैंट पहनना होगा। हर कर्मचारी के कपड़े साफ सुथरे दिखाई देने चाहिए। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अजीब नक्काशी और चित्रों के साथ गहरे रंग की तस्वीरों वाले कपड़े न पहनें। पुरुष अधिकारियों और कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे जींस और टी-शर्ट न पहनें। आयुक्त ने कहा कि महिला कर्मचारियों को चप्पल, जूते और सैंंडिल पहनने चाहिए, पुरुषों को जूते और सैंडिल पहनने चाहिए, लेकिन किसी भी परिस्थिति में उन्हें स्लीपर्स नहीं पहनने चाहिए। इसके साथ कर्मचारियों को पहचान पत्र गले में पहन्ना अनिवार्य होगा।