froud
FILE- PHOTO

    Loading

    नाशिक. तहसील के 3 अंगूर उत्पादक किसानों का सवा तीन लाख रुपए न देकर पिंपलगांव बसवंत से एक अंगूर व्यापारी फरार हो गया। सुकेणे इलाके में इस मामले को लेकर हलचल पैदा हो गई है। इस संबंध में मौजे सुकेणे में संदेश मोगल और कसबे सुकेणे के नंदु भंडारे और राहुल भंडारे इन किसानों ने व्यापारी के विरुद्ध ओझर पुलिस थाना में गुनाह दाखिल किया है। रवींद्र गोस्वामी (आगरा) अंगूर के व्यापारी का नाम बताया गया है। 

    मिली जानकारी के अनुसार, अंगूर की प्लॉटिंग शुरू करने के बाद व्यापारी ने 2 दिनों में पैसे देने का वादा किया था, लेकिन अंगूर की कटाई अधर में छोड़कर गोस्वामी फरार हो गया। गोस्वामी नकद पैसे देकर अंगूर खरीद रहा था। 

    और हो गया फरार

    इसी दौरान उसने किसानों से कहा कि अंगूर बेचने में अड़चनें आ रही हैं, 2 दिनों में पैसे देता हूं, ऐसा कहते हुए व्यापारी किसानों को पैसा ना देते हुए फरार हो गया। पिंपलगांव आढत मंडी इसकी जांच करवाए और हमारे पैसे दिलाए ऐसी मांग पीडि़त किसानों ने की है।