Leopard

    Loading

    नाशिक. गंगापुर रोड (Gangapur Road) के आनंद नगर (Anand Nagar)इलाके में 3 घंटे से घूम रहे तेंदुए (Leopard) को वन विभाग (Forest Department)के अथक प्रयास के बाद पकड़ लिया गया। यह दो से ढाई साल का नर तेंदुआ है जो अब पशु चिकित्सा परीक्षा से गुजर रहा है। यह तेंदुआ सुबह 8.30 से दोपहर 12 बजे तक क्षेत्र में बंगले और अपार्टमेंट में घूम रहा था जिसे सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया है।तेंदुए को पहली बार 8.15 बजे गंगापुर रोड पर नृसिंह नगर में देखा गया था। 

    इसके बाद सांसद डॉ़ भारती पवार के आवास के पास कुछ नागरिकों ने एक तेंदुए को देखा। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और पुलिस की इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार उसे पकड़ लिया।

    तेंदुए के हमले से वन अधिकारी हुए घायल

    वन रेंज अधिकारी विवेक भदाने, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ़. वैशाली थोरात के साथ टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू की। साढ़े नौ बजे तेंदुए के पैरों के निशान देखे गए। इसके बाद, तेंदुआ ‘फुलरिन’ बंगले के बगल में खुले स्थान से बाहर कूद गया। इसके बाद तेंदुए का पीछा शुरू किया गया। तालाबंदी के बावजूद वन विभाग को दर्शकों की बड़ी भीड़ के कारण तेंदुए को पकड़ने में कठिनाई हुई। 10 बजे के आस-पास, अक्षरधाम अपार्टमेंट में तेंदुए को बैठा देखा गया। इस बार उसे डार्ट मारा गया। तेंदुए ने वन अधिकारी भदाने पर छलांग लगा दी। हमले में भदाने का पैर घायल हो गया। इसके बाद चाणक्य अपार्टमेंट में तेंदुए ने एक घंटे तक भागमभाग मचाई। आखिरकार, वन विभाग की टीम उसे फिर से डार्ट मारकर पकड़ने करने में सफल रही। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद नागरिकों ने राहत की सांस ली।