Luxury bus fires due to short circuit

Loading

इगतपुरी. मुंबई-आगरा महामार्ग (Mumbai-Agra Highway) के वाडीवर्हे के आगे आने वाले 8वें मैल शिवार में दौड़ रही लक्जरी बस (Luxury bus) (क्र. यू.पी.-65/ इ.टी.-0101) में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लगी। लक्जरी बस मुंबई से उत्तर प्रदेश की ओर जा रही थी।

शाम चार बजे के आस पास यह दुर्घटना हुई, जिसमें बस पुरी तरह से जलकर खाक हो गई। बस में केवल दो यात्री थे। बस चालक के साथ उन्होंने बस से छलांग लगाकर बाहर निकले। घटना की जानकारी मिलते ही नाशिक ग्रामीण यातायात शाखा व वाडीवर्हे पुलिस पथक घटना स्थल पहुंचकर नागरिकों की भीड़ को हटाया। दमकल विभाग के जवानों ने आग को नियंत्रित किया, लेकिन तब तक बस पुरी तरह से जल कर खाक हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।