Loading

सातपुर. श्रमिकनगर निवासी एक विवाहिता ने अपने मकान में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सातपुर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतक का नाम कोमल गौरव रामसिंह (23) रा. जानकाई कृपा अपार्टमेन्ट, रेणुका माता चौक, श्रमिकनगर, सातपुर है।

कोमल का देढ़ माह पहले विवाह हुआ था, लेकिन उसने आत्महत्या जैसा घातक कदम क्यों उठाया? इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना के समय पति और ससुर दोनों भी काम पर गए थे। मकान मालिक फूलचंद गामा प्रसाद ने सातपुर पुलिस को जानकारी दी। सातपुर परिसर की चौथी आत्महत्या की घटना से परिसर में खलबली मच गई है। इस मामले की अधिक जांच सहायक पुलिस उपनिरीक्षक राठौड़ कर रहे हैं।