विधायक पाटिल ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन

Loading

अमलनेर. मंगरूल गांव में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन विधायक अनिल पाटिल ने किया. कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में समूह विकास अधिकारी संदीप वायाल और सरपंच हर्षदा पाटिल उपस्थित रहीं.

भूमिगत गटर एवं सड़क का निर्माण

अमलनेर नगर के विधायक अनिल भाईदास पाटिल ने ग्राम पंचायत मंगरूल के 14वें वित्त आयोग कोष के तहत ग्रामीणों के लिए सस्ते और साफ पानी के साथ भूमिगत गटर, सड़क और जल शुद्धि केंद्र जैसे विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया.  इस अवसर पर विधायक अनिल पाटिल के हाथों जल पूजन भी कराया गया.

ग्राम पंचायत सदस्य विश्वास अभिमन पाटिल,अधिकार विक्रम पाटिल, विश्वास लोटन बागुल, अनिल प्रकाश पाटिल ,किशोर  रमेश पाटिल,राजेश राजधर पाटिल, दिलीप गुलाब पाटिल ,उत्तम भाऊसाहेब ,भटू बोंमटू घोलप, विकास चेयरमैन मनोहर रामलाल पाटिल, सचिव अमोल पाटिल, संदीप पाटिल आदि उपस्थित थे.