नाशिक-मुंबई का सफर होगा आसान

  • पिंप्रीसदो-गोंदे के बीच 6 लेन का महामार्ग

Loading

इगतपुरी. इगतपुरी तहसील के पिंप्रीसदो से गोंदे के बीच 6 लेन महामार्ग करने के लिए सांसद हेमंत गोडसे लगातार प्रयास कर रहे थे, जिसे गंभीरता से लेते हुए पिंप्रीसदो शिवार के समृद्धि महामार्ग से गोंदे के बीच 4 लेन महामार्ग का विस्तार कर उसे 6 लेन करने के कार्य को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (नेशनल ऑथारिटी ऑफ इंडिया) ने अनुमति दी. इसके चलते समृद्धि महामार्ग से गोंदे के बीच ठप होने वाली यातायात सुचारु होगी. साथ ही नाशिक-मुंबई यात्रा का समय कम होगा. इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सांसद हेमंत गोडसे ने कहा, पिप्रीसदो शिवार से समृद्धि महामार्ग जाने वाला है. आज की स्थिति में पिप्रीसदो से गोंदे के बीच 4 लेन महामार्ग है. मुंबई से आने-जाने वाले वाहनों की संख्या दिन ब दिन बढ़ने से आए दिन महामार्ग पर यातायात ठप हो रही है.

रंग लाई सांसद गोडसे की मेहनत

परिणामस्वरूप नागरिकों को निश्चित स्थल पहुंचने के लिए देरी होती है. इस स्थिति में बदलाव करने के लिए सांसद गोडसे ने पिंप्रीसदो से गोंदे के बीच होने वाले महामार्ग का 6 लेन करने के लिए पिछले कुछ माह से प्रयास शुरू किए. समय-समय पर केंद्र सरकार के परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (नेशनल ऑथरिटी ऑफ इंडिया) से संपर्क किया. आखिरकार इस कार्य को अनुमति देते हुए पत्र भेजा. वडपे से गोंदे के बीच 90 किलो मीटर का महामार्ग होगा. इसमें से पिंप्रीसदो से गोंदे 20 किलो मीटर का 4 लेन महामार्ग जल्द ही 6 लेन होगा. इस कार्य के लिए 200 से 250 करोड़ रुपए खर्च होगा.