Nashik pollution will be reduced by state of the art buses - Devendra Fadnavis

    Loading

    नाशिक. राज्य के विपक्ष नेता (State Leader) देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा, महानगरपालिका की बस (Municipal Bus) में यात्रा करने के लिए मोबाइल पर एक क्लिक पर टिकट बुक (Ticket book) होगा। बस में कैमेरे लगाए गए है, अत्याधुनिक सेवा, इंटिग्रेटेड टिकट प्रणाली का उपयोग किया तो सार्वजनिक यातायात (Public Transport) व्यवस्था को अधिक प्रतिसाद मिलेगा। अत्याधुनिक बसों का सेवा में उपयोग किए जाने से नाशिक प्रदूषण मुक्त होने में मदद होगी। वे शहर के कालिदास कला मंदिर में आयोजित महानगरपालिका की शहर बस सेवा उद्घाटान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    विधानसभा के अधिवेशन में ओबीसी आरक्षण को लेकर एक-दुसरे को चुनौती देने वाले पालकमंत्री छगन भुजबल और राज्य के विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस नाशिक में बस सेवा उद्घाटन निमित्त एक ही मंच पर आए। पिछले कुछ दिनों से महानगरपालिका के शहर बस सेवा की नाशिकवासियों को प्रतिक्षा थी। उद्घाटन समारोह के दौरान 50 बस का लोकार्पण किया गया। इस समय गिरीश महाजन, महापौर सतीश कुलकर्णी, उपमहापौर भिकुबाई बागूल, आयुक्त कैलास जाधव सहित महानगरपालिका के पदाधिकारी उपस्थित थे। फडणवीस ने आगे कहा, आम नागरिकों को अच्छी सेवा मिलने पर ही वह बस सेवा को प्रतिसाद देंगे। इस बारे में महानगरपालिका को अच्छी तरह से अभ्यास करना चाहिए।ऐप से नागरिकों को लाभ होगा।

    सभी सुविधा नागरिकों को इस ऐप से मिलने से नागरिक निश्चित ही लाभ लेंगे। धीरे-धीरे 250 बस महानगरपालिका शुरू करेगी। केंद्र सरकार के पास भेजे गए 50 इलेक्ट्रिक बस का प्रस्ताव जल्द से जल्द मंजूर करने के लिए प्रयास किया जाएगा।मेरा विरोध नहीं-पालकमंत्री  छगन भुजबल ने कहा, पालकमंत्री होने के बाद बस सेवा का विषय मेरे पास आया। कोई भी सार्वजनिक यातायात मुनाफे की नहीं होती है। मुझे तब 35 करोड़ का नुकसान होगा? ऐसा कहा गया था। यह नुकसान महानगरपालिका झेल सकती है तो बस सेवा शुरू करने में कोई समस्या नहीं है। ऐसे स्पष्ट विचार मैंने रखें थे। इसलिए बस सेवा को मेरा विरोध नहीं था। बस सेवा से होने वाला नुकसान महानगरपालिका आम नागरिकों से टैक्स के रूप में वसूल न करें। इस बारे में भी मैंने विचार करने के लिए महानगरपालिका को कहा था, इसलिए बस सेवा पर मेरा विरोध था, ऐसा कहना गलत है।आज की स्थिति में डीजल बहुत सस्ता हैपालकमंत्री छगन भुजबल ने अपने विचार व्यक्त करते समय इंधन दर बढ़ोतरी और केंद्र की ओर से मिलेन वाली मदद को लेकर टिका टिपणी की। उन्होंने कहा, देश में आज डीजल के दाम बहुत कम है इसलिए महानगरपालिका ने डीजल पर चलने वाली बस खरीद कर अच्छा निर्णय लिया है।

     अब यह बस सेवा नुकसान में नहीं होगी, राज्य में विकास करते समय कुछ समस्या आती है तो, मदद करने का आश्वासन फडणवीस ने दिया है। इसलिए अब राज्य का विकास तेज रफ्तार से होगा। आपके नागपुर में अत्याधुनिक मेट्रो है।   हमारे नाशिक विकास की रफ्तार नागपुर की तरह नहीं है। धीरे-धीरे हमारे यहां अच्छा काम हो रहा है, इसलिए प्रभू रामचंद्र नाशिक आए भुजबल ने आगे कहा, नाशिक का मौसम बहुत अच्छा है। यहां पर प्रदूषण बहुत कम है। इसलिए प्रभू रामचंद्र भी नाशिक आए थे। कुसुमाग्रज, कानेटकर ऐसे दिग्गज लेखक भी नाशिक ने दिए। मेरा जन्म भी नाशिक में ही हुआ। अब मैं पालकमंत्री हूँ। इसलिए नाशिक के साथ मेरा रिश्ता है, अच्छा कार्य किसी भी पार्टी ने बताया तो मैं विरोध नहीं करता हूँ। विकास कार्य में राजनीति नहीं करता हूँ। विरोध केवल चुनाव तक ही होता है। अत्याधुनिक अस्पताल निर्माण का कार्य भी शुरू किया है। इसलिए नाशिक का विकास होगा। पर्यटन बढ़ेगा और आर्थिक व्यवस्था में भी सुधार होगा। आपराधिक घटनाएं कम करनी है तो नागरिकों को सुशिक्षित करना जरूरी है। नाशिक वासियों ने अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। शहरवासियों को सेवा देने में कोई भी समस्या खड़ी नहीं करेंगा।