daketi

    Loading

    येवला. येवला तहसील (Yewla Tehsil) के देवठाण शिवार में डकैती में चोरों ने 65 वर्षीय महिला की पिटाई कर दी और उसके शरीर से सोने के आभूषण (Gold Jewelery) और 21,000 रुपए कीमत का सामान छीन कर फरार हो गए। येवला तहसील पुलिस थाना में यह मामला दर्ज किया गया है और तहसील पुलिस (Tehsil Police) आगे की जांच कर रही है। 

    जानकारी के मुताबिक, तहसील के देवठाण की विठाबाई बालाजी जनराव रविवार की रात करीब 2 बजे अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान 2 चोर घर में घुस गए और विठाबाई के सिर और दाहिने हाथ पर मारा। घटना में विठाबाई गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर ने उसके बाएं हाथ के अंगूठे और कान पर वार किया और उसके कान में सोने की बाली और गले में पहना मंगलसूत्र उतार लिया और वहां से फरार हो गए। 

    इलाके में दहशत का माहौल

    घटना की सूचना मिलते ही मनमाड़ मंडल उपाधीक्षक समीर सिंह साल्वे, येवला तहसील पुलिस निरीक्षक अनिल भावरी, स्थानीय अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कुटे, सहायक पुलिस निरीक्षक भिसे राजपूत तुरंत मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। माधव जनराव की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जबरन पिटाई व चोरी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।