दोंडाईचा से शिंदखेड़ा तक आक्रोश मोर्चा

  • कृषि विधेयक के खिलाफ बढ़ता जा रहा आक्रोश

Loading

शिंदखेड़ा. केंद्र सरकार के कृषि विधेयक के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप बेडसे के नेतृत्व में दोंडाईचा से शिंदखेड़ा तहसीलदार कार्यालय तक आक्रोश मोर्चा निकाला गया. दोंडाईचा राष्ट्रवादी कार्यालय से आयोजित आक्रोश मोर्चा का आरंभ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण कर किया गया. मोदी सरकार के कृषि विधेयक के निर्णय के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से परिसर गूंज उठा.

केंद्र की नीतियों की निंदा

इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप बेडसे ने किसान विरोधी केंद्र सरकार की नीतियों की भर्त्सना की है. इस विजय को तत्काल निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया है. इस मौके पर पूर्व विधायक रामकृष्ण पाटिल, तालुका अध्यक्ष डॉ. कैलास ठाकरे, शहर अध्यक्ष एकनाथ भावसार, पूर्व तालुका अध्यक्ष विट्ठलसिंह गिरासे, ओबीसी सेलके बापू महाजन, युवक जिला अध्यक्ष मयूर बोरसे, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश पाटिल, तालुका अध्यक्ष चिराग माली,ओबीसी सेलके  जिला संगठक ईश्वर माली, कय्यूम पठान, राजू बापू देशमुख, प्रवक्ता सेल जिलाअध्यक्ष अमृत पाटिल, गुलाबराव पाटिल, बापूजी मिस्तरी, जिला  कार्याध्यक्ष कमलाकर बागले, दीपक जगताप, निखिल पाटिल, सागर पवार, चेतन देसले, प्रवीण पाटिल, कमलेश पाटिल, प्रकाश तात्या, आबा महाजन, छोटू सैंदाणे,मुस्ताक शाह,दादाभाई कापुरे, भोला कापुरे, रईस बागवान, बिलाल बागवान, विकास मास्तर परेश पाटिल,भटू पाटिल, महेश पाटिल,श्याम पाटिल,रवी बापू,भगवान भिल, राम ठाकरे, राहुल कोली, निलेश पाटिल सह कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे. पीआई दुर्गेश तिवारी के मार्गदर्शन से कड़ा पुलिस बंदोबस्त रखा गया.