आरएसएस ने कर्मचारियों को बांटा आयुर्वेदिक काढ़ा

Loading

शिंदखेड़ा. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शिंदखेडा शाखा ने तहसील में कार्यरत कर्मचारियों को आयुर्वेदिक काढ़ा निशुल्क दिया. तहसील के राजस्व कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, पुलिस कार्यालय,सरकारी दवाखाना के अधिकारी, कर्मचारियों को निशुल्क आयुर्वेदिक काढा, सैनिटरायजर का  वितरण किया गया. तालुका संघ चालक हितेंद्र जैन, जिला सेवा प्रमुख विजय चौधरी,तालुका कार्यवाह विनोद जाधव, सहकार्यवाह गौरव ठाकूर,ता.सेवा प्रमुख संदिप चौधरी,ता.शारीरिक प्रमुख केशव माली ,नगर कार्यवाह प्रदीप चतुर्वेदी,मयूर पवार,महे़ंद्र वाडिले,प्रवीण माली,वैभव चौधरी,गजानन बोरसे, गौरव बडगुजर, योगेश सोनार आदि उपस्थित थे.