mumbai BJP office
मुंबई बीजेपी कार्यालय

Loading

धुलिया. भारतीय जनता पार्टी धुलिया महानगर जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने प्रो. सागर चौधरी को महानगर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. सागर चौधरी भाजपा के देवपुर पश्चिम मंडल भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे हैं. उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण काम किया है.

भाजपा नेताओं ने किया चौधरी का अभिनंदन

इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल, राज्य के केंद्रीय मंत्री विजय पुराणिक, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, संभागीय केंद्रीय मंत्री किशोर कालकर, पूर्व रक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष भामरे, पूर्व मंत्री विधायक गिरीश महाजन, पूर्व मंत्री जयकुमार रावल, पूर्व मंत्री अमरीश पटेल, पूर्व विधायक  राजवर्धन कदंबांडे नंदुरबार के भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाऊ चौधरी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री अहिरराव, पूर्व महासचिव विजय पाचपुरकर, महापौर चंद्रकांत सोनार, स्थायी समिति के अध्यक्ष सुनील बैसाने, वरिष्ठ भाजपा पार्षद प्रतिभा चौधरी, नागसेन भाऊ बोरसे और कई अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने चौधरी का अभिन्दन किया है.