Corona Death
File Photo

    Loading

    येवला. बढ़ते कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या के साथ मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इससे चिंता व्यक्त की जा रही है। विगत दिनों में येवला शहर (Yevla City) में कोरोना के कारण कुल 81 लोगों की मौत (Death) हो चुकी है। प्रथम चरण में नाशिक (Nashik), मालेगांव (Malegaon) और येवला (Yeola) का क्रम है। इस बार येवला शहर में मरीजों की संख्या कम है, लेकिन मरने वालों की संख्या ने नागरिकों में दहशत निर्माण की है। 

    ग्रामीण परिसर में कोविड केयर सेंटर शुरू हैं। मौत की घटनाएं हो रही हैं। कुछ निजी अस्पतालों में मरीजों पर इलाज किया जा रहा है। इसलिए मृतकों का असली आंकड़ा सामने नहीं आ रहा है। अंदाजा है कि यह संख्या प्रतिदिन तीन अंकों में पहुंच रही है। तहसील में कोरोना के कारण 81 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को तहसील में 56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

    312 लोगों पर इलाज किया जा रहा

    तहसील में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 312 होने की जानकारी स्वास्थ्य विस्तार अधिकारी राजेंद्र खैरे ने दी। तहसील में कुल 2 हजार 302 संक्रमित हैं। इसमें से कुल 1 हजार 909 संक्रमितों पर इलाज के बाद उन्हें घर रवाना किया गया। 312 लोगों पर इलाज किया जा रहा है।