assam election
Representational Pic

  • दोपहर बाद भारी मतदान

Loading

नाशिक. शुक्रवार को नाशिक जिले (Nashik district) के ग्राम पंचायत चुनाव (Gram Panchayat Election) के लिए सुबह 7.30 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर 3.30 बजे तक 69 प्रतिशत मतदान (vote) हुआ। इक्का-दुक्का घटना छोड़कर जिले में शांति पूर्ण मतदान हुआ। जिले में कुल 565 ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ। पहले और दूसरे चरण में मतदान का प्रतिशत कम रहा। परंतु दोपहर के बाद मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। जिले में कुल 10 लाख 96 हजार 162 मतदाता है। इसमें से दोपहर साढ़े तीन बजे तक 7 लाख 53 हजार 281 मतदाताओं ने मतदान किया।

नाशिक तहसील में कुल 22 ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) हैं। इसमें 72.03 प्रतिशत मतदान हुआ। त्र्यंबकेश्वर में 3 ग्राम पंचायत हैं, यहां पर 85.11 प्रतिशत मतदान हुआ। दिंडोरी में 53 ग्राम पंचायत है, यहां पर 79.44 प्रतिशत मतदान हुआ। इगतपुरी में 7 ग्राम पंचायत हैं, इसके लिए 80.25 प्रतिशत मतदान हुआ। निफाड़ में 60 ग्राम पंचायत हैं। यहां पर 63.35 प्रतिशत मतदान हुआ। सिन्नर में 90 ग्राम पंचायत के लिए चुनाव हुआ, यहां पर 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ। येवला में 61 ग्राम पंचायत के लिए 72.43 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हुआ। मालेगांव के 96 ग्राम पंचायत के लिए 66.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

नांदगांव में 54 ग्राम पंचायत के लिए 64.82 प्रतिशत लोग वोट डालने घरों से निकले। चांदवड़ में 52 ग्राम पंचायत के लिए 74.20 प्रतिशत मतदान हुआ। कलवण में 27 ग्राम पंचायत के लिए 73.74 प्रतिशत मतदान हुआ। बागलाण में 31 ग्रामपंचायत के लिए 54.70 प्रतिशत मतदान हुआ। देवला में 9 ग्राम पंचायत के लिए 73.34 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल मिलाकर 565 ग्राम पंचायत के लिए 68.87 प्रतिशत मतदान हुआ।