Loading

    नाशिक. भाजपा (‍BJP) के प्रदेश अध्यक्ष विधायक चंद्रकांत पाटिल (State President MLA Chandrakant Patil) ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मदद के लिए आगे आना चाहिए और जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। वह नाशिक महानगर और नाशिक भाजपा के पदाधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए ताकि बूथ स्तर (Booth Level) तक कार्य का विस्तार हो सके और ‘मेरा बूथ, कोरोना फ्री बूथ’ (My booth, Corona Free Booth) की दिशा में काम हो सके और यह समाज के लिए काम करने का एक शानदार अवसर है। 

    पालवे ने की राहत कार्यों की समीक्षा

    उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को और अधिक मदद दी जानी चाहिए। सांसद डॉ. सुभाष भामरे ने रेमडेसिविर दवा और वर्तमान स्थिति में इसके उपयोग पर अपना मार्गदर्शन दिया। जयकुमार रावल, राज्य भाजपा महासचिव देवयानी फरांदे, मेयर सतीश कुलकर्णी, विधायक राहुल ढिकाले, विधायक सीमताई हीरे, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सेन आदि ने अपनी बात कही। मेयर सतीश कुलकर्णी ने नाशिक मनपा द्वारा कोरोना जैसे गंभीर संकट से निपटने के लिए किए जा रहे विभिन्न उपायों की जानकारी दी। भाजपा शहर अध्यक्ष गिरीश पालवे ने पिछले एक साल के दौरान भाजपा द्वारा किए गए राहत कार्यों की समीक्षा की और कहा कि वह इंजेक्शन और ऑक्सीजन की आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर और कलेक्ट्रेट के आपातकालीन प्रबंधन विभाग के साथ लगातार संपर्क में हैं। बैठक में प्रशांत जाधव ने प्रस्तावना दी तो पवन भगूरकर ने संचालन और सुनील केदार ने आभार व्यक्त किया।

    वर्चुअल बैठक में सभी ने लिया भाग

    बैठक में प्रदेश सचिव विधायक देवयानी फरांदे, विभागीय संघटन मंत्री रवि जी अनासपुरे, सांसद सुभाष भामरे, नाशिक महानगर प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक जयकुमार रावल, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मण सावजी, भाजपा जेष्ठ नेता विजय साने, विधायक सीमाताई हीरे, विधायक राहुल ढिकले, प्रदीप पेशकर, प्रशांत जाधव, पवन भगूरकर, जगन अण्णा, सुनील केदार, अलका जांभेकर, मंजुषा दराडे, संतोष नेरे, हेमंत गायकवाड़, ज्ञानेश्वर काकड़, चंद्रशेखर पंचाक्षरी, भास्करराव घोड़ेकर, सुनील देसाई, शिवाजी बरके, अविनाश पाटील, अमोल इगे, मधुसूदन गायकवाड़ के साथ 175 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी बैठक में हाजिर रहे।