By नवभारत | Updated Date: Aug 14 2019 7:17PM |
14
मूल. झाडीबोली साहित्य मंडल, अखिल भारतीय गुरुदेव सेवा मंडल व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में क्रांतिदिवस पर मूल में क्रीडा संकुल में पाऊस-पाणी कविता वाचन व सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया.
पाऊस-पाणी कविता वाचन में शहर के कुल 18 कवियों ने कविताओं का वाचन किया. मंच पर ग्रामगीताचार्य बंडोपंत बोढेकर, नगराध्यक्षा प्राचार्य रत्नमाला भोयर, झाडीबोली महिला अध्यक्षा शशिकला गांवतुरे, कवि सुखदेव चौथाले आदि उपस्थित थे. झाडीबोलीचा गजर पाऊस-पाणी विषय पर मूल शहर के कई श्रोताओं ने कार्यक्रम का लाभ लिया.
कार्यक्रम में विविध क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मूल की नगराध्यक्ष प्राचार्य रत्नमाला भोयर, अमित राऊत, नगर परीषद के बालकल्याण सभापती प्रभा चौथाले, योग शिक्षिका विजया गोवर्धन, विजय लाडेकर आदि का सत्कार किया गया. संचालन बांडगे एवं आभार सुखदेव चौथाले ने माना. झाडीबोली गीतों से कार्यक्रम का समापन किया गया.