साउथ के मशहूर एक्टर कोमा में गए, अगले 48 घंटे बेहद अहम

मुंबई. साउथ और हिंदी फिल्म के मशहूर एक्टर नरसिंह यादव कोमा में चले गए है। नरसिंह को गुरुवार को अचानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। नरसिंह की हालत ख़राब होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें फ़िलहाल

Loading

मुंबई. साउथ और हिंदी फिल्म के मशहूर एक्टर नरसिंह यादव कोमा में चले गए है। नरसिंह को गुरुवार को अचानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। नरसिंह की हालत ख़राब होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें फ़िलहाल वेंटिलेटर पर रखा है। डॉक्टरों के मुताबिक, अगले 48 घंटे नरसिंह यादव के लिए काफी अहम हैं। इस बात की जानकारी नरसिंह की पत्नी चित्रा ने दी है।

यह भी पढ़े : क्वारंटाइन में तारक मेहता के अय्यर कर रहे है यह काम, देखें वीडियो

उन्होंने कहा, ‘वह कोमा में हैं। अभी वह वेंटिलेटर सपॉर्ट पर हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ होंगे।’ साथ ही चित्रा ने सभी लोगों से अपील की है कि, वह भगवान से नरसिंह के लिए दुआ करें ताकि वह जल्द ठीक हो जाए।

यह भी पढ़े : जानें, आखिर जॉनी लिवर ने किसको दी धमकी, कहा- कुचल के रख देंगे….

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही थी। जिसमे कहा गया था कि, नरसिंह यादव घर पर फिसल कर गिर गए थे। इसके बाद वह घायल हो गए थे। हालाँकि, नरसिंह की पत्नी चित्रा ने इन सारी बातों को झूठा बताया। चित्रा ने बताया कि, नरसिंह पिछले कई दिनों से बीमार थे। वह बहुत दिन से डायलिसिस से गुजर रहे हैं।