मुंबई. देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू हो गया है। लॉकडाउन के कारण सभी लोग घर में बंद हो गए है। दूसरी तरफ एक एक्ट्रेस ने देश में लगे लॉकडाउन को नजरअंदाज करते हुए घूमने का फैसला लिया। इस अभिनेत्री का नाम शर्मिला मांद्रे है। वह एक कन्नड़ अभिनेत्री है।
शर्मीला लॉकडाउन के वक्त अपने दोस्त लोकेश वसंत के साथ घूमने निकली थी। लेकिन, उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। मिली हुई जानकारी के मुताबिक, हाई ग्राउंड्स थाना अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज के पास जगुआर कार का एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में शर्मीला और उनके दोस्त घायल हो गए और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने उनके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए आईपीसी की धारा और एनडीएमए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) रविकांत गौड़ा ने कहा, ‘‘दश में लॉकडाउन लागू हो गया है,ऐसे वक्त में वह लोग घर के बहार कैसे निकले, इस बात की हम जांच कर रहे है। हमने उनके खिलाफ एनडीएमए कानून के तहत कार्रवाई शुरू की है। ’’