Ajay Devgan tweeted in praise of Mumbai Police- then got such a reply

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अक्सर बड़े पर्दे पर पुलिस के किरदार में नजर आते है। बॉलीवुड में अजय देवगन को सिंघम के नाम से जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

दरअसल, इन दिनों कोरोनावायरस के वजह से देश में लॉकडाउन लागू हो गया है। इस लॉकडाउन में कानून व्यवस्था सही बनाए रखने के लिए देश की पुलिस अपनी ड्यूटी पर मुश्तैद है। मुंबई पुलिस भी अपना घर छोड़ कर दिन रात काम कर रहे है।

अजय देवगन ने हाल ही में मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बता रहे है की अगर पुलिस 21 दिन के लिए घर पर होते तो वह अपना समय कैसे बिताते।

हालांकि, अजय देवगन के ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा, ‘डियर सिंघम, हम वही कर रहे हैं जो इस वक्त खाकी को करना चाहिए ताकि सारी स्थितियां वैसी ही सामान्य हो जाएं जैसी थीं- वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई।’ मुंबई पुलिस के काम की आम जनता ने जमकर तारीफ की है।