मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म इस 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, अब यह फिल्म तय किए दिन पर रिलीज नहीं की जाएगी। इस बारे में अक्षय कुमार ने खुद अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म इस 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, अब यह फिल्म तय किए दिन पर रिलीज नहीं की जाएगी। इस बारे में अक्षय कुमार ने खुद अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि, देशभर में फ़ैल रहे कोरोनावायरस के कारण टीम सूर्यवंशी ने यह फैसला लिया है।
Because our safety always, always comes first. Stay safe and take care of yourself 🙏🏻 pic.twitter.com/CnNfMT6Kck
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 12, 2020
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘हमने सालभर की मेहनत के बाद सूर्यवंशी आप लोगों के लिए बनाई थी। ट्रेलर को जिस प्रकार दर्शकों का प्यार मिला है, इससे साफ है फिल्म दर्शकों को प्रभावित करेगी। हम फिल्म को आपके सामने पेश करने के लिए काफी उत्सुक भी हैं। कोरोना वायरस को देखते हुए हमने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। हमारे दर्शकों की सेहत प्राथमिकता है। सही समय पर सूर्यवंशी रिलीज की जाएगी।’
डायरेक्टर रोहित शेट्टी के फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे है। यह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। इस फिल्म अक्षय के अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आने वाले है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चूका है।