These stars will be seen together in Anthem muskurayega india

Loading

मुंबई. दुनियाभर वैश्चिक महामारी कोरोनावायरस के कारण डर का माहौल बन गया है। इस वायरस से बचने के लिए लोग अपने घरो में बैठे है। ऐसे में वह संगीत के जरिये अपना मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी एक विशेष पहल शुरू की है। यह दोनों इंडस्ट्री के नए एंथम ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ के जरिए भारत के लोगों के बीच सकारात्मक ऊर्जा भरने की कोश‍िश कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर इस गाने का पोस्टर शेयर किया है। वही, उन्होंने इस गाने का रिलीज़ टाइम भी बताया है। यह एंथम आज यानि 6 अप्रैल को शाम 6 बजे रिलीज होने वाला है।

इस गाने में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, आयुष्मान खुराना, कियारा आडवाणी, राजकुमार राव, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह, शिखर धवन, अनन्या पांडे और जैकी भगनानी, नजर आने वाले है।

इस गाने को अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स और जैकी भगनानी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। इस गाने को जैकी भगनानी के म्यूजिक लेबल जे जस्ट म्यूजिक द्वारा क्यूरेट किया गया। वही,इसे विशाल मिश्रा ने आवाज दी है। इसके लिरिक्स कौशल किशोर ने लिखे हैं।