By नवभारत | Updated Date: Feb 24 2019 11:53AM |
50

सभी लोग हर बार कुछ नया खाने की सोचते हैं जिसके लिए आप नई रेसिपी के बारे में सोचते हैं। आज हम आपको एप्पल पाई बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। ये एक तरह का केक है। इसमें सेब के कटे टुकड़ों की स्टफिंग होती है। इसका स्वाद कुछ-कुछ केक जैसा होता है। यह हेल्दी और टेस्टी डिश होती है।
सामग्री : 250 ग्राम मैदा, 250 ग्राम मक्खन/बटर, 1/2 कप ठंडा पानी, 5 टेबलस्पून चीनी पाउडर, 5 अंडे, फेंटे हुए, 70 ग्राम किशमिश, 2 टीस्पून दालचीनी पाउडर, एक चुटकी बेकिंग पाउडर, 1/2 कप बादाम पाउडर, 3 सेब, छीले व छोटे चौकोर टुकड़ों में कटे हुए, 2 1/2 टेबलस्पून वनीला ऐसेंस ,माइक्रोवेव अवन।
विधि : मैदा, आधा मक्खन और ठंडे पानी को मिलाकर थोड़ा कड़ा आटा गूंद लें। टार्ट मोल्ड पर आधे आटे को किनारों पर अच्छी तरह दबाते हुए बिछाएं। (टार्ट मोल्ड आपको बर्तन दुकान पर मिल जाएगा) एक बाउल में बचा हुआ मक्खन, चीनी पाउडर, दालचीनी, बादाम पाउडर और किशमिश डालकर धीरे-धीरे अंडे का घोल डालकर मिला लें। इस मिश्रण में सेब के टुकड़े और वनीला एसेंस मिलाएं।
टार्ट शैल पर यह मिश्रण डालें और इसे बचे हुए आटे से ढंक दें। इस बात का ध्यान रखें कि ऊपरी हिस्सा पूरी तरह ढंका हो। इसे किनारों पर दबाएं और मीडियम-हाई हीट पर 30 मिनट तक बेक करें। इसे काट कर हर टुकड़े को वनीला आइसक्रीम से सजाकर सर्व करें।