रंगोली चंदेल ने लगाई ”मसकली 2.0” के मेकर्स की क्लास, कही यह बातें

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया का गाना 'मसकली 2.0' रिलीज हो चूका है। इस गाने को कई लोग पसंद कर रहे है। हालांकि इस गाने से ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान और गीतकार प्रसून

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया का गाना ‘मसकली 2.0’ रिलीज हो चूका है। इस गाने को कई लोग पसंद कर रहे है। हालांकि इस गाने से ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान और गीतकार प्रसून जोशी खुश नही है। साल 2009 में रिलीज हो चुकी फिल्म दिल्ली 6 के गाने मसकली का यह गाना नया वर्जन है। इस गाने को लेकर अब एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़े : क्वारंटाइन में तारक मेहता के अय्यर कर रहे है यह काम, देखें वीडियो

गाने ‘मसकली 2.0’ से नाराज होते हुए रंगोली ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में रंगोली ने लिखा,’एक कलाकार के लिए इससे खराब कुछ भी नहीं होता है, जब उसका/उसकी प्रतिभा का काम हिंसक रूप से लिया जाता है, और उसे सस्ती कॉपी में बदल दिया जाता है और कम आईक्यू वालों दर्शकों के लिए बेच दिया जाता है। आर्ट को ऑडियंस के बीच विकसित करना चाहिए अच्छे काम को एन्जॉय करने के लिए न कि गवार ऑडियंस के लिए अच्छे काम को खराब करना चाहिए। ”

यह भी पढ़े : बॉलीवुड सेलेब्स ने मुंबई पुलिस को कहा थैंक्यू, फिर मिला यह जवाब

यह भी पढ़े : इस गंभीर बीमारी से जूझ रही है तापसी पन्नू , कहा- डर लगता है कि….

आपको बता दे कि, इससे पहले ए आर रहमान ने भी ‘मसकली 2.0’के नये वर्जन के प्रति नाराजगी जताई थी। ए आर रहमान ने ट्वीट करते हुए ओरिजनल गाने को एन्जॉय करने को कहा था। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "कोई शॉर्टकट नहीं, रातों की नींद खराब कर, बार-बार लिखा गया। 200 से अधिक संगीतकारों, 365 दिनों के क्रिएटिव ब्रेनस्टोमिर्ंग का मुख्य उद्देश्य ऐसे संगीत का उत्पादन करना था जो पीढ़ियों तक चले। एक निर्देशक, एक संगीतकार, और गीतकार की एक टीम और अभिनेताओं, नृत्य निर्देशकों और एक अथक फिल्म के क्रू द्वारा बनाया गया। "

यह भी पढ़े : सलमान खान ने शेयर की बंद कब्रिस्तान की तस्वीर

यह भी पढ़े : अक्षय कुमार ने बीएमसी को दान किये इतने करोड़, जानकर हो जाएंगे हैरान

वहीं, गीतकार प्रसून जोशी ने भी ओरिजनल गाने का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, "दिल्ली 6 के लिए मसकली सहित लिखा गया हर गाना दिल के करीब है, यह देख दुख हुआ कि एआर रहमान का मूल क्रिएशन और मोहित चौहान द्वारा गाए गाने का इस्तेमाल किया गया। "