Famous Kannada Bullet Prakash died

Loading

मुंबई. दुनिया एक तरफ कोरोनावायरस से जंग लड़ रही है। तो दूसरी तरफ मनोरंजन जगत से लगातार बुरी खबरे आ रही है। इसीबीच खबर मिली है कि, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कमीडियन बुलेट प्रकाश का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से लिवर इन्फेक्शन से जूझ रहे थे। इसके बाद उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, सोमवार दोपहर को उनका निधन हो गया।

बता दे कि, बुलेट प्रकाश को रविवार को वेंटिलेटर पर रखा गया है। वह पिछले कई महीनों से वजन काम करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने 35 किलोग्राम वजन कम कर लिया था। लेकिन,अचानक वजन कम करने के कारण उनकी तबियत ख़राब हो गयी। इसके बाद सोमवार दोपहर को लिवर फेल होने से उनका निधन हो गया। बुलेट प्रकाश की निधन की ख़बर पर ऐक्टर दुनिया विजय तुरंत अस्पताल पहुंच गए थे।

बुलेट प्रकाश ने अपने करियर 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने जैकी, बॉम्बे मित्तई, भीष्म, मस्त माजा मादी और महबूबा जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने पुनीत राजकुमार, दर्शन, शिवराज कुमार, उपेंद्र, सुदीप जैसे कलाकारों के साथ कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में बुलेट प्रकाश बीजेपी में शामिल हो गए थे।