कोरोना : मोनोलॉग के बाद अब कार्तिक आर्यन ने किया रैप, कही यह बातें

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारन लोग डरे हुए है। इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए भारत सरकार ने सभी देशवासियों को 21 दिन यानि 14 अप्रैल तक घर पर रहने की अपील की है। भारत सरकार के साथ बॉलीवुड

Loading

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारन लोग डरे हुए है। इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए भारत सरकार ने सभी देशवासियों को 21 दिन यानि 14 अप्रैल तक घर पर रहने की अपील की है। भारत सरकार के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फैंस को घर पर रहने की सलाह दे रहे है। इसी बीच एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर अपने फैंस को कोरोना से बचने के लिए घर पर रहने की अपील कर रहे है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का वीडियो वायरल हो रहा है। कोरोनावायरस के चलते पुरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागु किया है। एक्टर कार्तिक आर्यन ने कुछ दिन पहले ‘मोनोलॉग डायलॉग’ स्टाइल में फैंस से कोरोनावायरस से बचने के लिए घर पर रहने की अपील की थी। अब कार्तिक ने एक बार फिर रैप के जरिये फैंस से जागरूक बनने की बात कही है।

कार्तिक ने अपने इंस्टग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह रैप करते हुए कोरोनावयरस के चलते किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में बता रहे हैं। इस जानकारी देने वाले वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, जब तक घर नहीं बैठोगे, याद दिलाता रहूंगा।

अन्य खबरों के लिए पढ़तें रहें :http://epaper.enavabharat.com