”इस” महिला से पूरी दुनिया में फैला कोरोना वायरस, जाने पूरी कहानी

चीन के वुहान शहर में जन्मे कोरोना वायरस के प्रकोप ने 195 देशों को अपनी चपेट में लिया है। अब तक दुनिया में कोरोना से 30 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई है। जबकि 6 लाख से भी ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस

Loading

चीन के वुहान शहर में जन्मे कोरोना वायरस के प्रकोप ने 195 देशों को अपनी चपेट में लिया है। अब तक दुनिया में कोरोना से 30 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई है। जबकि 6 लाख से भी ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित है। वहीं अब जिसके के कारण यह वायरस फैला है उसका पता लग चूका है। दरअसल वुहान के मछली बाजार में एक महिला से कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला। इस महिला का नाम वेई गायक्सियन (57) है। 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, वेई कोरोना वायरस की पहली मरीज है। इसलिए उन्हें ‘पेशंट ज़ीरो’ के रूप में देखा जाता है। एक महीने के चिकित्सा उपचार के बाद वह कोरोना वायरस से पूरी तरह से ठीक हो गई थी। वेई ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, अगर चीन सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर कुछ ठोस कदम उठाये रहते तो, इस घातक वायरस के प्रसार को रोका जा सकता था। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने वेई गायक्सियन की खोज की। 

यूके मिरर समाचार पत्र में बताया है कि, उपरोक्त महिला का ह्यूनान सीफूड मार्केट में झींगे बेचने का व्यवसाय है। 10 दिसम्बर को महिला को सर्दी और बुखार हुआ। उन्हें लगा कि यह सामान्य बुखार है। इसलिए वह इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल गई, वहां उसे टिका लगाया गया। अस्पताल में दवा उपचार के बाद भी उसकी सेहत में कोई फर्क नहीं पड़ा। बाद में उसे थकान महसूस होने लगी। जिसके बाद वुहान के इलेवथ अस्पताल में गई। तब भी कोई असर नहीं हुआ, महिला की परेशानी जारी थी। इसलिए वेई 16 दिसंबर को शहर के सबसे बड़े वुहान यूनियन अस्पताल में गई। उसके वुहान यूनियन अस्पताल में डॉक्टरों को बताया कि बीमारी कैसे बढ़ रही थी। वेई की तरह लक्षण पाए जाने वाले ह्यूनान मार्केट से कई लोग इस अस्पताल में आये थे। तब तक सीफूड मार्केट से कोरोना वायरस का निर्माण हुआ, ऐसा डॉक्टरों के ध्यान में आया। जिसके बाद वेई ने दिसंबर से क्वारेंटाइन में रहना शुरू किया था।

कोरोना वायरस हर जगह फैलने के बाद वुहान के उस सीफूड मार्केट को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया। जनवरी में वेई की कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आया और वह इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक हो गई। वेई ने बताया कि, मार्केट के मांस बिक्रेता जिस शौचालय का उपयेग करते थे, मै भी उसीका उपयोग करती थी। इसलिए मुझे यह वायरस संक्रमित हुआ। वेई ने यह भी बताया कि यह वायरस उन्हें आसपास के लोगों को संक्रमित हुआ था। 

वुहान महापालिका स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, COVID-19 के जो पहले 27 मरीज पॉजिटिव पाए गए उसमे से वेई का नाम भी शामिल था। इन 27 पॉजिटिव मरीजों में 24 मरीज सीफूड मार्केट के थे। वेई ने बताया कि, अगर चीन ने पहले ही कुछ कदम उठाया होता तो आज मृतक का आकड़ा कम होता। 

लांसेट मेडिकल जर्नल ने अपने अध्ययन की रिपोर्ट में बताया कि एक दिसंबर को पहले मरीज को COVID-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। कोरोना वायरस से शनिवार तक दुनिया भर में 30 हजार से ज्यादा लोग मर चुके है। 195 देशों में 6 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। अबतक इटली में सबसे ज्यादा 10 हजार से अधिक, स्पेन साढ़े पांच हजार से अधिक और चीन में 3295 लोगों की मौत हुई है। साथ ही अमेरिका में एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है।