कोरोना वायरस : दुनिया के ”इन” 9 देशों में अभी तक नहीं पंहुचा कोरोना

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने अनुसार, कोरोना का संक्रमण नहीं हुए ऐसे दुनिया में गिने-चुने देश बचे है। दुनिया में अभी भी 9 देश ऐसे है जहां कोरोना वायरस पंहुचा नहीं। हालांकि इनके पडोसी देशों की हालत

Loading

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने अनुसार, कोरोना का संक्रमण नहीं हुए ऐसे दुनिया में गिने-चुने देश बचे है। दुनिया में अभी भी 9 देश ऐसे है जहां कोरोना वायरस पंहुचा नहीं। हालांकि इनके पडोसी देशों की हालत कोरोना वायरस के प्रकोप से बदतर हुई है। लेकिन यह देश अभी भी कैसे सुरक्षित है? जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस के संदर्भ में दुनिया भर का डेटा तैयार किया है। जिसमे प्रत्येक देश के मरीज और मौतों की संख्या लगातार उपडेट की जा रही है। 

1. तुर्कमेनिस्तान 
मध्य एशिया में स्थित, तुर्कमेनिस्तान ने अपने देश में कोरोना वायरस इस शब्द पर प्रतिबंध लगाया है। मास्क पहनें या कोरोना के बारे में बात भी किये तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। यहां कोरोना निवारक सामाजिक पोस्ट और दीवार पर लगे पोस्टर भी हटा दिए गए हैं।
 
2. ताजीकिस्तान 
ताजिकिस्तान मध्य एशिया का दूसरा देश है। यह देश पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। लोग यहां ट्रेकिंग के लिए आते हैं। मार्च की शुरुआत में दुनिया के 35 देशों के नागरिकों के यहां आने पर प्रतिबंध लगाया था। इस देश सब कुछ ठीक होने तक कोई भी विदेशी नागरिक या इस देश का नागरिक विदेश से यहां नहीं आ सकता। 
 
3. उत्तर कोरिया 
उत्तर कोरिया देश चीन की सिमा को लगकर है। फिर भी यह देश कोरोना वायरस से मुक्त है। इसे दुनिया के सबसे गोपनीय देशों में से एक माना जाता है। चीन में कोरोना वायरस का प्रसार होते ही उत्तर कोरिया ने अपनी सभी सीमाओं को बंद कर दिया था। विशेष बात यह है कि, विदेशी नागरिक इस देश में ज्यादा जाते नहीं। 
4. दक्षिण सुदान 
 उत्तर अफ्रीका के दक्षिण सुदान में अब तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इस देश की जनसंख्या 11.1 मिलियन है। इस देश की सीमाएँ बंद हैं। यहां से कोई भी बाहर नहीं जा सकता, और न कोई अंदर आ सकता है। 
 
5. येमेन 
मध्य पूर्व देश येमेन भी कोरोना वायरस के प्रकोप से बच गया है। इस देश में कई वर्षों से गृहयुद्ध चल रहा है। इसलिए कई लोग भूख और गरीबी के कारण यहां मारे गए। लेकिन कोरोना अभी तक यहां नहीं पहुंचा नहीं। यहां की आबादी लगभग 3 करोड़ है।
 
6. बुरुंडी 
दक्षिण अफ्रीकी देश बुरुंडी भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा है। यह देश वन्य जीवन, जंगल और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। इस देश में कोरोना वायरस के कोई भी मामले सामने नहीं आए हैं।
 
7. मलावी 
पूर्वी अफ्रीका का मलावी। वन्यजीव, जंगल, जानवर और समुद्र तट इस देश की पहचान है। यहां ग्रेट रिफ्ट घाटी और मलावी झील बहुत प्रसिद्ध है। अब तक इस देश में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
 
8. लिसोथो 
अफ्रीका में लिसोथो देश बर्फीले पहाड़ों और वन्यजीव अभयारण्यों के लिए जाना जाता है। यह देश भी कोरोना वायरस बचा है। 
 
9. कोमोरोस 
कोमोरोस में अब तक कोरोना एक अभी मामला सामने नहीं आया। यह देश अफ्रीका में है। यह ज्वालामुखीय द्वीपों का एक समूह है। लोग इन द्वीपों को परफ्यूम आइलैंड भी कहते हैं। क्योंकि यहां सुगंधित पौधे पाए जाते हैं।