2 दिन में कोरोना के 647 मामले आए सामने

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। पिछले 2 दिनों में देश में 647 कोरोना के मामले सामने आए है। जबकि पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी केंद्रीय

Loading

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। पिछले 2 दिनों में देश में 647 कोरोना के मामले सामने आए है। जबकि पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ विभाग ने दी है।

केंद्रीय स्वास्थ विभाग ने देश में बढे मामलों के लिए तबलीगीयों को जिम्मेदार माना है। उन्होंने करीब 960 तबलिगियों को ब्लैक लिस्ट में डाले जाने की जानकारी दी है। उन्होने बताया कि, पिछले दो दिनों में कोरोना के 647 मामले सामने आए है। जबकि पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हो गयी है। 

स्वास्थ विभाग ने स्वास्थ कर्मियों पर हुए हमले को गंभीर घटना बताया है। उन्होंने कहा कि, स्वास्थ कर्मियों हमला होना काफी गंभीर बात है। ऐसा करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।    

जानकारी के लिए बता दें कि, देश में कोरोना वायरस से अब तक 62 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2,547 लोग इस वायरस से संक्रमित है। इसमें सबसे ज्यादा 490 कोरोना के मामले महाराष्ट्र में है। यहा अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।