कोरोना से लड़ने के लिए बॉलीवुड के कौनसे सेलेब्स ने किए कितने रूपये दान, देखे पूरी लिस्ट

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के वजह से कई लोगो की जान जा रही है। इसी बीच देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन देश को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस मुश्किल के समय में बॉलीवुड

Loading

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के वजह से कई लोगो की जान जा रही है।  इसी बीच देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन देश  को आर्थिक नुकसान हो रहा है।  इस मुश्किल के समय में बॉलीवुड जगत के सेलेब्स भारत सरकार की मदद करके के लिए आगे आए है। बॉलीवुड सेलेब्स अपनी ख़ुशी से भारत सरकार को मदद कर रहे है।  आइए जानते है कोरोनावायरस से जंग लड़ने में किस सेलेब्स ने किया कितना दान।  

ऋतिक रोशन: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने महाराष्ट्र में 20 लाख रुपये दान किये है। ऋतिक ने बीएमसी वर्कर के मास्क और सेनिजाइजर के लिए रुपये डोनेट किये है। ऋतिक ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है।  

अक्षय कुमार : बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार ने महामारी से जंग लड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये डोनेट किये है। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। अक्षय ने लिखा, ‘यह वह समय है जब हम सबके जीवन का सवाल है और हमें कुछ करने की जरूरत है हम जो भी कर सकें। मैं अपनी बचत से 25 करोड़ रुपये का योगदान पीएम राहत कोष में देने की प्रतिज्ञा करता हूं। आओ जीवन बचाएं। जान है तो जहान है।’

वरुण धवन : बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरुण धवन भी मदद करने के लिए आगे आये है।  कोरोनावायरस से लड़ने के लिए वरुण ने 55 लाख रुपये दान किये है। वरुण ने मुख्यमंत्री सहायता कोष को 25 लाख और प्रधानमंत्री सहायता कोष को 30 लाख रुपए की मदद की है। इस बारें में खुद उन्होंने अपने अधिकारी ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी है।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा : कोरोनावायरस से लड़ने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा ने 21 लाख रुपये दान किये है।  यह नेक काम करते हुए शिल्पा ने कहा, देश बेहद मुश्किल में है।  इस मुश्किल के समय पर हमे इंसानियत के नाते, देश को और नागरिकों की मदद करनी चाहिए।  राज कुंद्रा और मैं नरेंद्र मोदी की पीएम केयर्स फंड में 21 लाख रुपये डोनेट कर रहे हैं।

प्रभास : साउथ के सुपरस्टार और ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास ने भी इस महामारी से लड़ने के लिए 4 करोड़ रुपये दान किये है।  प्रभास ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में 3 करोड़ रुपये दान किये है।  वहीं,  आंध्र प्रदेश व तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये दान किए।

भूषण कुमार : टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने भारत सरकार की मदद करने के लिए 12 करोड़ रूपये दान किये हैं। भूषण कुमार ने ट्वीट करते कहा, मैंने पीएम केयर फंड में 11 करोड़ रुपए दान किये है।  वही, भूषण कुमार ने महाराष्ट्र सीएम फंड के लिए 1 करोड़ रुपए का दान किये है।  ।

डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी : डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए भारत सरकार को डेढ़ करोड़ रुपए दान किया है। सब्यसाची मुखर्जी ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ने कहा, अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के बाद मैं अपने पर्सनल फंड से 1 करोड़ रुपए पीएम रिलीफ फंड में देने की घोषणा करता हूं। इसके अवाला उन्होंने बताया कि उन्होंने पीएम राहत कोष में 50 लाख रुपए देने की भी घोषणा की है।

सिंगर गुरु रंधावा: सिंगर गुरु रंधावा ने इस महामारी से बचने के लिए 20 लाख रुपए की मदद की है। गुरु रंधावा ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं अपनी बचत से 20 लाख रूपए का योगदान दे रहा हूं। आइए एक-दूसरे की सहायता करें। जय हिंद।’

कपिल शर्मा: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपए दान किए हैं। बता दें कि टीवी की दुनिया के सितारों में मनीष पॉल और अर्जुन बिजलानी भी पैसे डोनेट किये है।  मनीष पॉल  ने 20 लाख और अर्जुन बिजलानी ने 5 लाख रूपये दान किये है।  

सलमान खान : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने इस लॉकडाउन के बीच फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने की घोषणा की है।  देश में लॉकडाउन लग गया है।  इस कारण मजदुर मजबूर होकर अपने घर लौट रहे है। 

आपको बता दें कि साउथ के अन्य स्टार ने भी भारत और राज्य सरकार को मदद की है।  एक्टर पवन कल्याण 2 करोड़, उनके भतीजे रामचरण 70 लाख रुपये, उनके तेलुगू सुपर स्टार पिता चिरंजीवी 1 करोड़ रुपये और युवा सुपर स्टार महेश बाबू 1 करोड़ रुपये डोनेट किये है।