इस बॉलीवुड एक्टर ने कोरोना को लेकर फैलाई अफवाह, अब मांगनी पड़ी माफ़ी

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के चलते लोगो के दिलो में डर बैठ गया है। आम जनता से लेकर सेलेब्स इस वायरस से बचने के लिए अपने घर पर रहना पसंद कर रहे है। इस दौरान बॉलीवुड के एक एक्टर ने

Loading

मुंबई. दुनियाभर में कोरोनावायरस के चलते लोगो के दिलो में डर बैठ गया है। आम जनता से लेकर सेलेब्स इस वायरस से बचने के लिए अपने घर पर   रहना पसंद कर रहे है। इस दौरान बॉलीवुड के एक एक्टर ने अपने पडोसी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की अफवाह फैलाई। जिसके चलते अब उनको माफ़ी भी मांगनी पड़ी है। इस एक्टर का नाम है साहिल खान। साहिल खान फिल्म स्टाइल, एक्सक्यूज़ में जैसे फिल्मों में मुख्य किरदार में नजर आ चुके है। 

साहिल खान ने अपने स्टेटस पर लिखा था कि, मुंबई के गोरेगांव में उनके पड़ोस में रहने वाले 2 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके है। साहिल ने इस अपने स्टेटस  पर डालने से पहले इस खबर को वैरिफाइ नहीं किया। साहिल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक वीडियो अपलोड किया था। जिसमे उन्होंने दावा किया कि उनकी बिल्डिंग में रहने वाले 2 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। उनमे से एक 72 वर्षीय व्यक्ति और एक 18 वर्षीय लड़का है। बता दे की साहिल जिस बिल्डिंग में रहते है वहां टेलीविजन इंडस्ट्री के कई स्टार्स रहते है। 

साहिल का यह वीडियो देखने के बाद बिल्डिंग के लोगो ने एक मीटिंग बुलाई और सभी ने साहिल को ऐसी अफवाह फ़ैलाने के लिए बाते सुनाई। जिसके तुरंत बाद साहिल ने वह वीडियो डिलीट कर एक नया वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में साहिल ने कहा कि उन्हें गलत जानकारी मिली थी।