मुंबई. देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगो की संख्या दिन पर दिन बढ़ती है रही है। इसी बीच खबर मिली है कि, एक्ट्रेस अंकिता लोखड़े की सोसायटी में एक कोरोना पॉजिटिव शख्स पाया गया है। इसलिए अब उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है।
आपको बता दे कि, अंकिता जिस बिल्डिंग में रहती है। वहां एक शख़्स कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया। इसलिए अब पूरी बिल्डिंग को सील किया गया है।इस बिल्डिंग अंकिता के अलावा अशिता धवन , नताशा शर्मा, मिश्कत वर्मा जैसे सेलेब्स रहते है।
इस मामले में अशिता धवन ने कहा,मेरे विंग का ही शख्स कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया। इसलिए अब वह शख्स क्वारंटाइन में है। इस मामले में मुंबई पुलिस और बीएमसी के द्वारा की गए मदद के लिए मैं उन्हें दिल से शुक्रिया कहती हूँ। कोरोनावायरस से संक्रमित शख्स हाल ही में स्पेन से भारत लौटे थे।