फिल्मफेयर 2020 में रहा फिल्म ”गली बॉय” का बोलबाला, जीते 10 अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

मुंबई, शनिवार को असम में 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 की घोषणा हो गई है. इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार शामिल हुए थे. इस फंक्शन की शान रहे फिल्मफेयर अवॉर्ड पर सबकी नजर थी.

Loading

मुंबई, शनिवार को असम में 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 की घोषणा हो गई है. इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार शामिल हुए थे. इस  फंक्शन की शान रहे फिल्मफेयर अवॉर्ड पर सबकी नजर थी. हालांकि, इस अवॉर्ड शो में फिल्म ‘गली बॉय’ ने सबसे अधिक अवॉर्ड अपने नाम किए है.
 
65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन शनिवार को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में किया गया. इस अवॉर्ड फंक्शन में करण जौहर, विक्की कौशल और वरुण धवन ने बेतरीन होस्टिंग करते हुए सबका मनोरंजन किया.साथ ही रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन जैसे स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया.
 
इस फिल्ममेकर अवॉर्ड्स में सबकी नजर फिल्म गली बॉय पर टिकी हुई थी. फिल्म गली बॉय ने सबसे अधिक अवॉर्ड्स अपने नाम किए   है. साथ ही रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. साथ ही जोया अख्तर को बेस्ट डायरेक्टर, अमृता सुभाष को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, सिद्धांत चतुर्वेदी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा बेस्ट म्यूजिक एलबम, बेस्ट स्क्रीन प्ले जैसे अवॉर्ड भी गली बॉय ने अपने नाम किए है.
 
देखिए पूरी लिस्ट: 
 
बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी- आर्टिकल 15- अनुभव सिन्हा, गौरव सोलंकी
 
बेस्ट स्क्रीनप्ले- गली बॉय- रीमा कागती, जोया अख्तर
 
बेस्ट डायलॉग- गली बॉय- विजय मौर्य
 
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- आदित्य धर: उरी सर्जिकल स्ट्राइक
 
बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2- अनन्या पांडे
 
बेस्ट डेब्यू (मेल)- मर्द को दर्द नहीं होता- अभिमन्यु दासानी
 
सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम- गली बॉय- अंकुर तिवारी और जोया अख्तर, कबीर सिंह- मिथुन, अमाल मलिक, विशाल मिश्रा, सचेत परंपरा, अखिल सचदेवा
 
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट- गली बॉय
 
बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह- गली बॉय
 
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- भूमि पेडनेकर-तापसी पन्नू (सांड की आंख)
 
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- आयुष्मान खुराना- आर्टिकल 15
 
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- अमृता सुभाष- गली बॉय
 
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)- सिद्धांत चतुर्वेदी- गली बॉय
 
बेस्ट फिल्म- गली बॉय
 
बेस्ट फिल्म(क्रिटिक्स)- आर्टिकल 15- अनुभव सिन्हा, सोनचिड़िया- अभिषेक चौबे
 
बेस्ट डायरेक्टर- जोया अख्तर- गली बॉय
 
बेस्ट लिरिक्स- डिवाइन और अंकुर तिवारी- अपना टाइम आएगा-  गली बॉय
 
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)-शिल्पा राव- घुंघरू- वॉर
 
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंह- कलंक नहीं… (कलंक)
 
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- रमेश सिप्पी
 
एक्सिलेंस इन सिनेमा- गोविंदा
 
आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट- शाश्वत सचदेव- उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक