By नवभारत | Updated Date: Aug 13 2019 11:51AM |
38

बच्चे को कुछ भी खिलाने से पहले आपको बहुत सी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि अगर आप उन्हें कुछ भी अस्वस्थ खिलाएंगे तो इसकी वजह से उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बच्चों को इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है। तो ऐसे में आपको अपने बच्चे को पोषक तत्व वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करवाना चाहिए ताकि उनका शरीर स्वस्थ रहे। अपने बच्चे को जंक फूड्स का सेवन कभी भी नहीं करवाना चाहिए वरना उनके पेट में बैक्टीरिया और कीटाणु जा सकते हैं जो उनके लिए खतरा बढ़ा सकते हैं और साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं का भी खतरा भी बढ़ा सकते हैं।
अंडे का सफेद हिस्सा: अंडे के सफेद हिस्से में प्रोटीन उच्च मात्रा में होता है जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। अंडे के सफेद हिस्से में पाए जाने वाला बैक्टीरिया बच्चे के पेट को खराब कर देता है और साथ ही और भी कई जटिलताएं बढ़ा सकता है।
पीनट बटर: पीनट बटर में पोटेशियम, प्रोटीन और फाइबर होता है। ये बच्चे के दांतों को खराब कर सकता है और साथ ही दांतों की सड़न का कारण भी बनता है।
नट्स: नट्स में फाइबर, विटामिन-ई और एल-आजीनाइन होता है। नट्स बच्चे के एसोफेगस के ब्लॉकेज का कारण बनता है जो आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए खातक साबित हो सकता है। तो ऐसे में अपने बच्चे को नट्स का सेवन ना करवाएं।
सिट्रस फ्रूट्स: सिट्रस फ्रूट्स एसिडिक होता है जो आपके बच्चे के पेट के लिए हानिकारक होता है। तो ऐसे में अपने बच्चे को सिट्रस फ्रूट्स से दूर रखें।
शहद: हालांकि शहद में क्यूरेटिव प्रॉपर्टिज होते हैं लेकिन फिर भी ये बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसमें स्पोर्स और कई कॉन्टैमिनेंट्स होते हैं जिसके कारण बच्चों को इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।