hollywood-legendary-soul-singer-and-song-writer-bill-withers-dead

Loading

मुंबई. हॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकी गायक और गीतकार बिल विदर्स का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। बिल विदर्स पिछले लंबे समय से बीमार थे। बिल विदर्स के परिवार ने यह जानकारी दी है।

बिल विदर्स के परिवार ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, हमने अपने प्रिय बिल विदर्स को खो दिया है। वह काफी अच्छे गीतकार थे। वह दिल से संगीत करते थे। बिल विदर्स दुनिया को संगीत से जुड़ने के लिए प्रेरित करते थे।

बिल विदर्स के नाम कई बड़े रिकार्ड्स है। उन्होंने तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते है। करीब तीन दशक से वो अपने संगीत से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनके गाने कई लोगो को पसंद आते है। बिल विदर्स की निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक जताया जा रहा है।