HBD: शादी से पहले कमल हासन के बच्चे की माँ बनने वाली थी सारिका

कमल हासन के करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के तौर पर हुई थी। उनकी पहली फिल्म 'कलाथुर कन्नमा' थी। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित भी किया गया था। अगर हम कमल हासन की

Loading

कमल हासन के करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के तौर पर हुई थी। उनकी पहली फिल्म ‘कलाथुर कन्नमा’ थी। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित भी किया गया था। अगर हम कमल हासन की पर्सनल लाइफ की बात करे तो कई राज़ सामने आते हैं। हासन ने साल 1978 में वाणी गणपति से शादी की जो उम्र में उनसे 24 साल बड़ी थी। लेकिन उनकी ये शादी दस साल से ज्यादा चल न सकी। शादी टूटने की वजह बनी सारिका ठाकुर। 

सारिका ठाकुर भी एक अभिनेत्री है। सारिका, हासन एक दूसरे को पसंद करते थे। जिसके बाद उन्होंने डेट करना भी शुरू कर दिया। जिस समय कमल सारिका को डेट कर रहे थे उस समय सारिका प्रेग्नेंट हो गई थी। यानी सारिका ठाकुर शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं। जब इस बात का पता कमल हासन की पत्नी को चला तो उन्होंने कमल हासन से तलाक ले लिया। वाणी गणपति से तलाक के बाद कमल हासन ने उसी साल सारिका ठाकुर से शादी कर ली। शादी के बाद सारिका ने एक बेटी को जन्म दिया। साल 1991 में कमल हासन और सारिका की एक और बेटी हुई।

लेकिन हासन यहां नहीं रुके उन्होंने एक और गलती कर दी। जिस कारण उनका दूसरा तलाक भी हो गया। सारिका से शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन इस दौरान कमल हासन अपने से 22 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन बग्गा को डेट करने लगे। कुछ समय बाद उनकी मुलाकात गौतमी तड़मल्ला से हुई और दोनों 12 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे लेकिन आपस में लड़ाई झगड़ा होने की वजह से दोनों अलग हो गए।